---विज्ञापन---

नाश्ते में प्रोटीन चाहिए तो ऐसे बनाएं मसाला एग रैप, बच्चों-बड़ों सभी को आएगा पसंद

Masala Egg Wrap Recipe: शरीर को दुरुस्त रहने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह मसाला एग रैप बनाकर खाया जा सकता है. अंडे का यह रैप मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है.

---विज्ञापन---

How To Make Egg Wrap: प्रोटीन से भरपूर नाश्ता सेहत के लिए फायदेमंद होता है और शरीर को दुरुस्त भी रखता है. लेकिन, अक्सर ही लोग प्रोटीन लेना तो चाहते हैं लेकिन समझ नहीं पाते कि नाश्ते में तुरंत क्या बनाकर खाया जा सकता है जिससे शरीर को प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिल सके. ऐसे में आपके लिए यहां एक बेहद ही कमाल की रेसिपी दी जा रही है. यह रेसिपी है मसाला एग रैप बनाने की. प्रोटीन से भरपूर यह एग रैप खाने में बेहद स्वादिष्ट भी है.

मसाला एग रैप बनाने के लिए सामग्री

2 अंडे
2 गेहूं की रोटी या मल्टीग्रेन रोटी
1 छोटा प्याज
1 छोटा टमाटर
1-2 हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च
2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच तेल या घी

---विज्ञापन---

मसाला एग रैप बनाने की विधि

  • एक बाउल में अंडे फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें.
  • इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरा धनिया, हल्दी, काली मिर्च और नमक डालकर मिला लें.
  • एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल या घी लगाएं.
  • तैयार अंडे का मिश्रण तवे पर फैलाएं और ऊपर से रोटी रख दें. हल्के हाथ से दबाएं ताकि अंडा और रोटी अच्छी तरह चिपक जाएं.
  • जब अंडा नीचे से पक जाए तो सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ भी 1-2 मिनट तक सेंक लें.
  • रोटी वाली तरफ हरी चटनी या सॉस लगाएं. चाहें तो थोड़ा चीज और सलाद के पत्ते भी डाल सकते हैं.
  • अब इसे रोल करें और बीच से काटकर गर्मागर्म परोसें.

इसे और हेल्दी कैसे बनाएं?

---विज्ञापन---

मैदे की जगह गेहूं या मल्टीग्रेन रोटी का इस्तेमाल करें, ज्यादा तेल की बजाय हल्का घी या ऑलिव ऑयल लें. इसके अलावा आप पालक, मशरूम, कॉर्न या उबली हुई स्वीट कॉर्न जैसी सब्जियां भी मिला सकते हैं. इस रैप में प्रोटीन बढ़ाने के लिए थोड़ा पनीर या लो-फैट चीज भी शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – किन सब्जियों को कच्चा खाने से किया जाता है मना? जानिए किन Raw Vegetables से बिगड़ सकती है तबीयत

---विज्ञापन---

First published on: Jun 27, 2026 08:50 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola