भीषण गर्मी के इस मौसम में लोग घर को ठंडा रखने के लिए अक्सर खिड़कियां खोल देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर खिड़की खोलना आपके कमरे को और ज्यादा गर्म बना सकता है? कई लोग सोचते हैं कि दिनभर खिड़कियां खुली रखने से ताजी हवा आती रहेगी और घर ठंडा रहेगा, लेकिन कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक दोपहर और शाम के समय बाहर की गर्म हवा घर के अंदर फंस जाती है. इससे कमरा धीरे-धीरे किसी ओवन की तरह गर्म होने लगता है और रात में भी राहत नहीं मिलती. खासतौर पर जिन घरों में सीधी धूप आती है, वहां यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: क्या 24 घंटे लगातार AC चलाने से सच में हो सकता है ब्लास्ट? जानिए इसके पीछे की सच्चाई!
दिन में नहीं, सही समय पर खोलें खिड़कियां
गर्मियों में सुबह जल्दी और देर रात का समय खिड़कियां खोलने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. क्योंकि इस दौरान बाहर का तापमान दोपहर और शाम के मुकाबले कम रहता है, जिससे घर के अंदर ताजी और ठंडी हवा आ सकती है. लेकिन जैसे ही सूरज तेज हो जाए, खिड़कियां और पर्दे बंद कर देना चाहिए ताकि गर्म हवा अंदर न आए. अगर दिन में खिड़कियां खुली रहें, तो बाहर की गर्मी दीवारों और फर्श को भी गर्म कर देती है, जिससे AC और कूलर का असर कम हो जाता है. यही वजह है कि कई बार AC चलाने के बाद भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं हो पाता.
इन आसान तरीकों से घर रहेगा ज्यादा ठंडा
- सुबह जल्दी और रात में खिड़कियां खोलें ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके.
- दोपहर के समय खिड़कियां और मोटे पर्दे बंद रखें.
- धूप वाली खिड़कियों पर ब्लैकआउट पर्दे या सन फिल्म लगाएं.
- पंखे के साथ कमरे में हल्का वेंटिलेशन बनाए रखें.
- घर की छत और दीवारों को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए पौधे लगाएं.
- AC या कूलर के फिल्टर की समय-समय पर सफाई करते रहें.
- AC चलाते वक्त पंखे भी खोल दें.
छोटी आदतें दिला सकती हैं बड़ी राहत
गर्मी के मौसम में सिर्फ AC चलाना ही समाधान नहीं होता, बल्कि घर के अंदर तापमान को कंट्रोल करने के लिए सही आदतें अपनाना भी बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर सही समय पर खिड़कियां खोली और बंद की जाएं, तो घर को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है और बिजली की खपत भी कम होती है. खासतौर पर हीटवेव के दौरान घर के अंदर ठंडा माहौल बनाए रखना बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: AC नहीं है तो ना लें टेंशन! नौतपा में छत को ऐसे रखें ठंडा, घर में नहीं बरसेगी आग
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
12 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
19 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
20 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines