क्या सिर पर गीला कपड़ा बांधने से लू से बच सकते हैं? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Wet Dupatta In Heatwaves: मई की गर्मी लू का कारण बनते देर नहीं लगाती है. ऐसे में खुद को लू से बचाए रखना जरूरी होता है. लेकिन, क्या गीला कपड़ा सिर पर बांधकर लू से बचा जा सकता है? आइए जानते हैं.

wet cloth for heatwaves

लू लगने से बचने के क्या उपाय हैं?

विज्ञापन

Loo Se Kaise Bache: लगातार बढ़ रही लू लोगों को एक नहीं बल्कि कई तरह से बीमार कर रही है. किसी का गर्मी के कारण सिर घूमने लगता है तो कोई दस्त से परेशान है. ज्यादातर लोग कोशिश करते हैं कि गर्म हवाएं चलने के दौरान घर पर ही रहें या कम से कम बाहर निकलें, लेकिन ऑफिस जाने वालों के लिए या बाहर काम करने वालों के लिए लू (Heatwaves) से बचना मुश्किल हो जाता है. वहीं, दुकानदारों, रेड़ी वालों या फिर सब्जी या फल बेचने वालों के लिए यह लू असहनीय हो जाती है. ऐसे में लोग देसी तरीके अपनाने की कोशिश करते हैं जिनसे लू से बचा जा सके और गर्मी से होने वाली दिक्कतों को दूर रखा जा सके. ऐसे में कई लोगों का कहना है कि गीला दुपट्टा (Wet Cloth) सिर पर बांधने से ऐसा हो सकता है. लेकिन, क्या सचमुच गीला कपड़ा बांधने से लू से बच सकते हैं? आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट्स की क्या राय है.

क्या सिर पर गीला कपड़ा बांधने से लू से बच सकते हैं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गीले कपड़े का इस्तेमाल कुछ हद तक ही असरदार हो सकता है. गीला कपड़ा त्वचा को ठंडक देता है. जैसे-जैसे गीले कपड़े से पानी भाप बनकर उड़ता है वैसे-वैसे शरीर की गर्मी भी कम होती हुई महसूस होती है. यह बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे पसीना काम करता है. लेकिन, अगर ह्यूमिडिटी हो तो यह कूलिंग इफेक्ट कम होने लगता है और यह उतना असरदार नहीं होता. रही बात लू से बचाने की तो यह नुस्खा आपको लू से नहीं बचा सकता. इससे टम्पोरेरी आराम जरूर मिल सकता है लेकिन लू से प्रोटेक्शन नहीं मिलती है.

विज्ञापन

क्या गीला कपड़ा बांधने से ठंड लग सकती है.

सिर पर गीला कपड़ा बांधने से जुकाम या फ्लू नहीं होता है क्योंकि ये दोनों ही कंडीशंस वायरल हैं और वायरस के कारण होती हैं. लेकिन, लंबे समय तक सिर पर कपड़ा बांधे रखने से असहजता महसूस होती है, सिर में दर्द हो सकता है और साइनस की इरिटेशन हो सकती है. अगर सिर पर बांधा गया गीला कपड़ा साफ नहीं होगा तो यह इंफेक्शंस की भी वजह बन सकता है और बालों की स्कैल्प पर भी दिक्कतें हो सकती हैं.

किन लोगों को मिल सकता है फायदा

विज्ञापन

गीला कपड़ा सिर पर बांधने से पूरी तरह लू से बचाव नहीं होता है और ना ही यह लू को ठीक कर सकता है, लेकिन यह कुछ हद तक राहत दे सकता है. खासकर जो लोग बाहर धूप में काम करने के लिए मजबूर हैं वे सिर पर गीला कपड़ा बांधकर सूरज की तपती धूप से राहत पा सकते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें यह ट्रिक

विज्ञापन

सिर पर गीला दुपट्टा बांधना है तो साफ दुपट्टा लें और उसे साफ पानी में डुबाएं. ध्यान रहे कि आपको बर्फीला ठंडा पानी नहीं लेना है बल्कि नॉर्मल ठंडा पानी लेना है. इस कपड़े को सिर पर बांध सकते हैं. जब कपड़ा सूख जाए तो इसे दोबारा गीला किया जा सकता है.

लू से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

विज्ञापन
  • लू से बचना है तो खुद को हाइड्रेटेड रखें. पानी पीते रहें और नारियल पानी या नींबू पानी भी पिएं.
  • बहुत तेज धूप वाले समय में बाहर निकलने से परहेज करें.
  • अंदर ज्यादा रहें, पंखा या कूलर चलाकर रखें. गर्माहट वाले समय में AC चलाए रखने पर ठंडक मिलती है.
  • अगर आप बाहर धूप में काम करते हैं तो हर कुछ देर में आराम के लिए ठंडी जगह या छांव वाली जगह पर जाकर ब्रेक लें.

यह भी पढ़ें – कैंसर के मरीजों को घर से निकाल देनी चाहिए ये 10 चीजें, Cancer Specialist ने कहा इनसे रहें कोसों दूर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ