Heart Health: हार्ट की बीमारी से दुनिया भर लोगों की मौत हो रही है और इसका सबसे बड़ा कारण है ब्लॉकेज ऑफ आर्टरीज। ऐसे में इसके शुरुआती संकेतों का पहचाना बहुत जरूरी हो जाता है। यदि आप इसके लक्षणों को पहले ही पहचान लेते हैं, तो आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और अधिक गंभीर समस्याओं से बचने के लिए कदम उठा सकते हैं। डॉक्टर भी हार्ट से जुड़ी समस्या को नजर अंदाज न करने की सलाह देते हैं। आइए जानते है कि इसके शुरुआती संकेत क्या-क्या हो सकते हैं?
असामान्य थकान
बीएल के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के बीएलके-मैक्स हार्ट एंड वैस्कुलर इंस्टीट्यूट के इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के निदेशक डॉ. अविनाश वर्मा के अनुसार, बहुत ज्यादा काम किए बिना थकान या कमजोरी महसूस करना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका दिल ठीक से ब्लड पंप नहीं कर रहा है। जब धमनियों के बंद होने के कारण ब्लड फ्लो कम हो जाता है, तो आपके शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे आपको हल्की-फुल्की एक्टिवि के बाद भी सामान्य से ज्यादा थकान महसूस होती है।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स
सीने में दर्द या जकड़न
ब्लॉकेज ऑफ आर्टरीज होने के सबसे आम लक्षणों में से एक छाती में दर्द या जकड़न महसूस करना है। आपको शारीरिक गतिविधि के दौरान यह असुविधा महसूस हो सकती है, जैसे कि जब आप चल रहे हों या एक्सरसाइज कर रहे हों, या जब आप तनाव में हों। कुछ मामलों में, दर्द तब भी हो सकता है जब आप आराम कर रहे हों। यदि दर्द गंभीर है या लंबे समय तक रहता है, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
सांस लेने में परेशानी
अगर आपके दिल को धमनियों के ब्लॉकेज होने के कारण पर्याप्त ब्लड और ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है, तो आप महसूस कर सकते हैं कि सांस लेना मुश्किल है। यहां तक कि ऐसे काम करते समय भी जो आमतौर पर अपको थकाते नहीं हैं। सांस की ये तकलीफ शारीरिक एक्टिविटी या आराम करने के दौरान भी हो सकती है।
कैसे करें बचाव
1. एक्सरसाइज करें।
2. धूम्रपान छोड़ दें।
3. वजन को कंट्रोल रखें।
4. हेल्दी डाइट लें।
5. ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, और डायबिटीज को कंट्रोल करें।
6. तनाव कम करें।
7. अच्छी नींद लें।
ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिर में दर्द का असली कारण क्या? पढ़ें ये रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 mins agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
2 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
3 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
4 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
4 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
5 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
6 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
8 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines