Heart Attack का खतरा किन-किन लोगों में ज्यादा? जानें एक्सपर्ट की राय

Heart Attack Risk: हार्ट का हेल्दी रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि ये आपके पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। हार्ट अटैक कई कारण हो सकते हैं जैसे की अनहेल्दी खाना इसका मुख्य कारणों में से एक है।  

Heart Attack Risk

Heart Attack Risk

Heart Attack Risk: हर कोई कोई चाहता है कि उनकी उम्र चाहे कितनी भी बढ़ जाए लेकिन उनका हार्ट हेल्दी ही रहे। हार्ट अटैक का मुख्य कारण अनहेल्दी खाना और खराब लाइफस्टाइल होता है। दिल के दौरे का प्रमुख कारण कोरोनरी हार्ट की बीमारी होती है। जब कोरोनरी धमनियां हृदय की मांसपेशियों तक रक्त प्रवाह की आपूर्ति नहीं कर पाती और फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के जमने से सिकुड़ जाती हैं, तो हार्ट अटैक का खतरा और बढ़ जाता है। इस प्रक्रिया को एथेरोस्क्लेरोसिस के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

विज्ञापन

क्या पतले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा कम?

डॉक्टर विशाल रस्तोगी बताते हैं कि पतले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, क्योंकी अगर आप पतले है और आपने खाने पीने की ध्यान रखते हैं और एक्सर साइज करते हैं, तो इस बीमारी के खतरे से बच सकते हैं।

विज्ञापन

वेजिटेरियन या नॉन वेजिटेरियन किन में अटैक का खतरा ज्यादा?

इसे लेकर डॉक्टर बताते हैं कि हम क्या खा रहे हैं ये ज्यादा जरूरी होता है न की वेजिटेरियन या नॉनवेज खाना जरूरी होता है। अगर आप नॉनवेज को हेल्दी तरीके से खाते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसी तरह अगर आप सब्जियों को खाते हैं, तो ये आपके शरीर को फायदा पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

क्या एग योक नहीं खाना चाहिए?

डॉक्टर रस्तोगी एग योग शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, इसलिए हमें इसका सेवन कम करना चाहिए और दिन में 1 से 2 ही अंडा खाना चाहिए। साथ ही प्रोटीन के लिए इसका सफेद वाला हिस्सा ही खाएं। अगर अगर आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, तो आप हार्ट की बीमारी से बचे रहते हैं।

हार्ट अटैक से बचाव

1. एक्सरसाइज करें।

विज्ञापन

2. हेल्दी फूड्स खाएं।

3. धूम्रपान और शराब का सेवन न करें।

विज्ञापन

4. तनाव  को कंट्रोल करें।

5. रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ