Homemade chutney benefits: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका दिन का खाना हो या रात का चटनी जरूर चाहिए होती है। चटनी के बिना लोगों का तो खाना ही अधूरा हो जाता है। बहुत से तो ऐसे हैं जो कि चटनी खाना ही पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। एक्सपर्ट के अनुसार घर पर बनी चटनी की वरायटी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है।
जिस तरह हर चटनी की अलग-अलग वरायटी होती है, वैसे ही चटनियों का स्वाद और फायदा भी होता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस बात से अंजान हैं। आप भी अगर इनमें से एक हैं तो आइए जानते हैं कि चटनियां सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती हैं।
पुदीना और धनिया चटनी
एक्सपर्ट के मुताबिक पुदीना और धनिया चटनी पाचन में सुधार लाती है। इसके साथ ही ये ब्लोटिंग जैसी प्रॉब्लम से भी छुटकारा देती है।
नारियल चटनी
नारियल चटनी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं। साथ ही यह मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करने में भी काफी ज्यादा मदद करती है।
ये भी पढ़ें- 21 दिन गेहूं की रोटी न खाने से शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, डॉक्टर से जानें सही विकल्प
इमली की चटनी
इमली की चटनी में नेचुरल प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो कि मेटाबॉलिज्म को अच्छा करने में काफी मदद करते हैं।
लहसुन की चटनी
एक्सपर्ट के मुताबिक लहसुन की चटनी जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है, वैसे ही इसके फायदे भी होते हैं। यह इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है। साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी काफी मददगार होती है।
मूंगफली की चटनी
मूंगफली की चटनी बहुत से लोगों को काफी पसंद होती है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही यह दिल के लिए काफी अच्छी होती है।
आम की चटनी
एक्सपर्ट के मुताबिक आम की चटनी में अच्छी मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभदायक है।
टमाटर की चटनी
एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप टमाटर की चटनी का सेवन करते हैं तो यह आपकी स्किन और दिल के लिए लाभदायक होती है।
ये भी पढ़ें- Health Tip: घुटनों में दर्द छुपा रहा है गंभीर बीमारी का राज, अभी जानिए क्या है संकेत
संबंधित खबरें
मडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
45 mins agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
4 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
17 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
22 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines