सुबह का नाश्ता हमारे दिन की नींव होता है. रातभर के लंबे गैप के बाद शरीर को एनर्जी, पोषण और ताजगी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, जो एक अच्छा ब्रेकफास्ट ही देता है. हेल्दी नाश्ता न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, बल्कि दिमाग को एक्टिव रखने, वजन कंट्रोल करने और थकान से बचाने में भी मदद करता है. लेकिन रोज एक ही तरह का खाना बोरिंग लग सकता है और समय की कमी की वजह से अक्सर लोग नाश्ता स्किप कर देते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम ऐसे विकल्प चुननें जो जल्दी हों, स्वादिष्ट हों और सेहत से भरपूर भी हों. अगर आप भी ऐसे ही नाश्ते की तलाश में हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे तीन आसान और हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी, जो आपकी सुबह को खास बना देंगी.
यह भी पढ़ें: Tiranga Nail Art के अनोखे डिजाइन यहां देखें, हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का करेंगे काम
वेजिटेबल उपमा
हल्का, स्वादिष्ट और पेट के लिए वेजिटेबल उपमा आसान नाश्ता है. वेजिटेबल उपमा सूजी से बनाया जाता है, जो पचने में हल्का होता है. इसमें प्याज, टमाटर, गाजर, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ते और सरसों जैसे ताजे और पौष्टिक तत्व मिलते हैं, जो फाइबर और जरूरी विटामिन देते हैं.
कैसे बनाएं वेजिटेबल उपमा
- सबसे पहले सूजी को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- पैन में तेल गरम कर सरसों के दाने और कढ़ी पत्ते डालें.
- फिर उसमें कटे हुए प्याज और सब्जियां डालकर हल्का भूनें.
- पानी और नमक डालकर उबालें, फिर भुनी हुई सूजी डालकर अच्छे से मिलाएं.
- फिर आखिर में ढककर 2-3 मिनट पकाएं और गरम परोसें व मजे से खाएं.
ओट्स पोहा
ओट्स पोहा उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हल्का लेकिन पौष्टिक नाश्ता चाहते हैं. इसमें ओट्स के साथ प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हल्दी, सरसों और नींबू का इस्तेमाल होता है. यह चीजें इसे स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन बना देते हैं.
कैसे बनाएं-
- ओट्स को सूखे तवे पर हल्का भून लें.
- कढ़ाही में तेल गरम कर सरसों के दाने डालें.
- सब्जियां डालकर नरम होने तक भूनें.
- हल्दी और भुने ओट्स मिलाएं.
- आखिर में 1 टीस्पून नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं.
- अब बनकर तैयार है आपका स्वादिष्ट ओट्स पोहा.
मूंग दाल चीला
मूंग दाल चीला एक हेल्दी और लो-कैलोरी ऑप्शन है. इसमें भीगी मूंग दाल, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन और हल्दी का इस्तेमाल होता है, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है.
कैसे बनाएं-
- सबसे पहले मूंग दाल को पीसकर चिकना बैटर बनाएं.
- इसमें सब्जियां, मसाले और नमक मिलाएं.
- फिर तवे पर थोड़ा तेल लगाकर बैटर को अच्छे से फैलाएं.
- दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें और फिर उसे प्लेट में निकाल लें.
- हरी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें और सुबह नाश्ते में अच्छे से खाएं.
यह भी पढ़ें: Boots Cleaning: महंगे बूट्स को इन चीजों से बिल्कुल ना करें साफ, वरना 1 महीने के अंदर हो सकते हैं खराब
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
12 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
15 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
17 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
19 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
20 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
22 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines