---विज्ञापन---

Healthy Sweeteners: चीनी की जगह लें ये 3 हेल्दी और नेचुरल स्वीटनर, मीठा खाने की क्रेविंग होगी कम

Healthy Sweeteners: अगर आप भी हर रोज खाने चीनी शामिल करते हैं, तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ये आपके वजन के बढ़ने और डायबिटीज खतरे का कारण बन सकती। इसके लिए आप चीनी की जगह नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Healthy Sweeteners: मीठा खाना लगभग सभी को पसंद होता है कई लोग हर रोज आपने खाने में मीठे को शामिल करते हैं। ऐसे में अगर आप हर रोज चीनी का सेवन करते हैं, तो ये आपके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आपका वजन अचानक बढ़ सकता है, हार्ट से जुड़ी समस्या हो सकती है और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। ये आमतौर पर सॉफ्ट ड्रिंक्स, कैंडीज और प्रोसेस्ड स्नैक्स में पाया जाता है। आप इसकी जगह पर नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल कर सकते है। ये कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे हेल्दी बेनिफिट्स देते हैं। इसके अलावा ये आपके अनहे हेल्दी ड्राइविंग को भी कम करते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसके लिए किन-किन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं?

वनकन्या का रस

वनकन्या का रस अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लिए जानी जाती है, जो ब्लड शुगर को कम करके डायबिटीज के खतरे को कम करता है। ये खास कर के उनके लिए फायदेमंद होता है, जो पहले से ही डायबिटीज के मरीज हैं। साथ ही ये मीठा खाने की क्रेविंग को भी करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े- शरीर में प्रोटीन की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें पूरी

नारियल का शुगर

नारियल के ताड़ से मिलने वाले शुगर में आयरन, जिंक, कैल्शियम, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप इस शुगर का इस्तेमाल खाने में करते हैं, तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। इसमें मौजूद इंसुलिन और प्रीबायोटिक फाइबर आतों हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये आपके आंतों को भी कंट्रोल में रखते हैं।

---विज्ञापन---

मेपल सिरप

मेपल सिरप काफी पसंद किया जाने वाला हेल्दी नेचुरल स्वीटनर है। इस शुगर को  मेपल के पेड़ों के रस से बनाया जाता है। इसमें खास करके फेनोलिक यौगिक ऑक्सीडेटिव एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये आपके शरीर को भी कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 04, 2025 12:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola