Healthy Recipe: आजकल ऐसे बहुत से लोग हैं जो हेल्दी रहने के लिए बहुत कुछ करते हैं। घंटों-घंटों जिम जाते हैं, हेल्दी डाइट को फॉलो करते हैं, बाहर का खानपान करना कम कर देते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो कि डाइट में रहकर मीठा खाने को तरसते हैं लेकिन सेहत के चक्कर में खा नहीं पाते। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं और सेहत को देखते हुए अपनी छोटी-मोटी क्रेविंग को कंट्रोल न करके कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आइए एक्सपर्ट नितीश सोनी से जानते हैं कि आप घर पर आराम से मीठा दलिया कैसे बना सकते हैं और इसका सेवन कैसे कर सकते हैं।
मीठा दलिया बनाने के लिए सामग्री
- गुड़ – 5 ग्राम
- दलिया – 2 बड़े चम्मच (या आवश्यकता अनुसार)
- देसी घी – 1 चम्मच
- दूध – 1 गिलास
- इलायची – 2 (दरकी हुई)
मीठा दलिया बनाने की विधि
एक्सपर्ट नितीश सोनी के मुताबिक अगर आप कुछ मीठा और टेस्टी हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप मीठा दलिया बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक पैन ले इसमें आप एक चम्मच देसी घी डालें। इसके बाद आप दलिया को हल्की रोस्ट करें, फिर हल्का लाला होने के बाद आप दलिया में एक गलास दूध डाल दें और 5 ग्राम गुड़ डाल दें। गुड़ को पकने दे साथ ही दो इलाइची डाल दें। अब इनको पकने दें बस आपका हेल्दी मीठा दलिया रेड़ी हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Healthy Ragi Pizza Recipe: हेल्थ का ध्यान रखते हुए भी खाएं पिज्जा, बस फॉलो करें ये टिप्स
मीठा दलिया खाने के फायदे
दलिया फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है। जो की वेट लॉस में मददगार होता है। इसके साथ ही दलिया और गुड़ दोनों ही पाचन के लिए बहुत फायदेमंद हैं और नैचुरल एनर्जी देती है, जिससे दिनभर एक्टिव रहा जा सकता है। अगर आपको शुगर क्रेविंग हो रही है तो आप इसको बना सकते हैं और सेवन कर सकते हैं। माना जाता है दूध और दलिया कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं।
ये भी पढ़ें- Healthy Soup For Diet: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हेल्दी रागी सूप, एक्सपर्ट की स्पेशल रेसिपी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
4 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
5 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
6 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
8 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
11 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines