Healthy Sleep: रोज आधी रात के बाद सोने से हो सकते हैं ये 3 नुकसान, आज ही बदल दें ये आदत  

Healthy Sleep: अगर आप भी उन्हीं में से एक जो रात को देर से सोते हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि ये आदत आप पर भारी पड़ सकता है। ये आदत आपके शरीर को कमजोर बना सकती है और आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।

Healthy Sleep

Healthy Sleep

Healthy Sleep: आज के समय में कई लोग अक्सर नींद की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसका कारण अनियमित नींद का शेड्यूल होता है। इसके वजह से कई तरह की समस्या हो सकती है, जैसे कि  तनाव और चिंता। बहुत से लोग को आधी रात के बाद सोने की आदत पड़ गई हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि इससे उनके हेल्थ पर क्या असर पड़ सकता है। इसके कारण कई बीर लोग गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए, अगर आप भी आधी रात के बाद सोते हैं, तो आपको इसके संभावित खतरे और शरीर पर होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

विज्ञापन

वजन बढ़ने का खतरा

नींद न पूरी होने के कारण या फिर आधी रात को सोने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है, क्योंकि यह शरीर के नेचुरल हार्मोनल बैलेंस में समस्या आ सकती है। देर रात तक सोने के कारण भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन का लेवल बढ़ सकता है और पेट भरने वाले हार्मोन लेप्टिन का लेवल कम हो सकता है, जिसके कारण अधिक भोजन और आपका वजन बढ़ सकता है।

विज्ञापन

तनाव की समस्या

अगर आप रात को देर से सोते हैं, तो कॉर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे तनाव हार्मोन को बढ़ावा मिलता है। इससे चिंता, बेचैनी और तनाव पैदा हो सकती हैं, जिससे आराम करना और सोना मुश्किल हो जाता है। बढ़ा हुआ तनाव हार्मोन पूरे शरीर को लंबे समय के लिए प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन

इम्यून सिस्टम कमजोर

आधी रात के बाद सोने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकती है, जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। देर रात सोने के दौरान, शरीर में एंटीबॉडी और साइटोकिन्स नेचुरल तरीके से नहीं बन पाते हैं, जिसके कारण शरीर इफेक्सन और बीमारियों से नहीं लड़ पाता है। इससे आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं और होने में लंबा समय लग सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ