Healthy Sleep: जल्दी सोने और उठने के होते हैं ये 3 फायदे, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Healthy Sleep: अगर आप हर रोज रात के जल्दी खाना खाकर सो जाते हैं और सुबह समय पर उठते हैं, तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं, ये हमारा नहीं हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है।

Healthy Sleep

Healthy Sleep

विज्ञापन

डॉ. सोलंके बताते हैं कि रात का खाना जल्दी खाने से शरीर सोने से पहले भोजन को पूरी तरह से पचा लेता है, जिससे बेचैनी, एसिड रिफ्लक्स या अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। जब आप जल्दी खाते हैं, तो आपके ब्लड शुगर का स्तर सोने से पहले स्थिर हो जाता है, जिससे  ब्लड शुगर कंट्रोल में रहने के कारण नींद से जुड़ी समस्याएं कम होती है। सोते समय आपका शरीर शरीर को खाने को पचाने के लिए कड़ी मेहनत नहीं करता है, जिससे सेलुलर और हार्मोन ठीक तरह से काम करता है।

विज्ञापन

हेल्दी नींद

अगर आप समय पर रात का खाना खाकर सोते हैं, तो इससे आपको आरामदायक नींद आती है। जल्दी सोने से आपके शरीर को REM  (रैपिड आई मूवमेंट) और हेल्दी नींद को बढ़ावा मिलता है। जिससे और शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी रहते हैं।

विज्ञापन

बेहतर एनर्जी लेवल

जल्दी सोने और जल्दी उठने से आपका शरीर पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहता है। आपके शरीर को आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है, जिससे बेहतर ध्यान और फोकस बढ़ता है और सुबह के समय आप फ्रेश फील करते हैं।

बेहतर मेटाबॉलिज्म

रात को जल्दी सोने से  मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया में सुधार होता है, जिससे देर की होने वाली क्रेविंग कम होती है और डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। जब आप जल्दी सोते हैं तो आपका शरीर खाने के सही तरीके से पचा पाता है और इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ