Relationship Tips: आजकल की बिजी लाइफ में हमारे पास परिवार के लिए बिल्कुल भी समय नहीं बचता है। यहां तक की खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। समय न होने के कारण कई बार हमारे रिश्तों में खटास आ जाती है। लड़ाइयां होने लगती है, यहां तक की कई रिलेशनशिप में तलाक तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में अपने रिश्ते को बचाना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप अपने कुछ आदतों में बदलाव कर सकते हैं और अपने रिश्तों को टूटने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपके किन-किन आदतों को अपना सकते हैं।
ऐसे करें दिन की शुरुआत
अपने रिश्ते में खुशियां लाने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा समय दें। इसके के लिए दिन की शुरुआत अपने पार्टनर के साथ साथ कर सकते हैं। आप चाहें तो सुबह की सैर पर साथ जाएं। सुबह की चाय और नाश्ता बनाने में एक दूसरे की मदद करें। इसके बाद साथ में चावल नाश्ता करें। इससे आप दोनों को अच्छा फील होगा और आप एक दूसरे को समय भी दे पाएंगे।
ये भी पढ़ें- इन 6 गलतियों की वजह से रिश्ते में आती है दरार, खत्म होने लगता है प्यार
एक दूसरे का धन्यवाद करें
रिश्तों को मजबूत बनाने में छोटी-छोटी बातें भी बहुत जरूरी होती है। ऐसे में हर बातों में पत्नी को थैंक्यू बोलना सीखें। वह आपकी लाइफ की सबसे अहम इंसानों में से एक है ये फील कराएं। इससे रिश्ते में एक-दूसरे की अहमियत का पता चलता है।
घर पर ना करें ऑफिस का काम
दिनभर ऑफिस में काम करने के बाद जब घर आए तो अपना लैपटॉप पर फोन छोड़ दें। अपनी लाइफ पार्टनर के साथ बैठकर बात करें। उनसे पूरे दिन के बारे में पूछे और उन बातों को ध्यान से सुने। यह आपके रिश्ते में एक दूसरे के लिए रिस्पेक्ट पैदा करती है।
रात का खाना साथ में खाएं
अगर पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं तो दोनों किचन में मिलकर डिनर बनाएं। खाना बनाते समय एक दूसरे के पसंद का ख्याल रखें। इसके बाद साथ में डिनर करें और कोशिश करें कि एक ही प्लेट में खाना खाए। कहते हैं कि एक ही प्लेट में खाना खाने से प्यार बढ़ता है। इससे आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी और आपका रिलेशनशिप हेल्दी बना रहेगा।
सरप्राइज प्लान करें
रिलेशनशिप को हेल्दी रखने के लिए कुछ अलग करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। आप अपने पार्टनर की मनपसंद जगह पर कैंडल लाइट डिनर या फिर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में नयापन आएगा और आपका पार्टनर भी आपके साथ खुश रहेगा।
ये भी पढ़ें- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये ज्योतिष टिप्स, कभी नहीं आएगी दूरियां!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
2 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
2 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
3 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
5 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
7 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
18 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines