Relationship Tip: क्या आपको पता है 2:2:2 का फॉर्मूला!, पार्टनर को कर देगा खुश

Relationship Tips: रिश्ते में मजबूती के लिए लोग नए-नए ट्रिक्स अपनाते हैं। अगर आप भी अपने बोरिंग रिश्ते में नई चमक पाना चाहते हैं, तो फॉलो करें 2:2:2 फॉर्मूला।

relationship

Relationship Tips: रिश्तों में खटास आना आम बात है। हर रिश्ते को अच्छे और बुरे पड़ावों से गुजरना होता है। शुरुआती दिनों में रिलेशनशिप और रोमांस की सीमाएं नहीं होती हैं। मगर कुछ समय बीतने के बाद रिश्ते जब पुराने हो जाते हैं, उनमें समझदारी तो बढ़ जाती है मगर पहले जैसा स्पार्क नहीं रह पाता। शायद, इसका कारण यह है कि अब दोनों पार्टनर एक-दूसरे को बखूबी जानने लगे हैं और एक-दूसरे की हर अच्छाई-बुराई को पहचानते हैं। रिश्ते में पुराने वाला स्पार्क लाने के लिए एक नया फॉर्मूला काफी ट्रेंड में है। इस फॉर्मूले का नाम 2:2:2 फॉर्मूला है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

विज्ञापन

क्या है 2:2:2 फॉर्मूला?

2:2:2 फॉर्मूला कपल के लिए समय के साथ-साथ मजबूती और प्यार को बरकरार रखने का एक तरीका है। इस फॉर्मूले को कपल्स को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह फॉर्मूला उन कपल्स के लिए बेस्ट है, जो एक बिजी लाइफ जीते हैं यानी वर्किंग कपल्स। इस यूनिक फॉर्मूले से वे अपने रिश्ते को और ज्यादा निखार सकते हैं और भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।

विज्ञापन

इस फॉर्मूले को अपनाने के फायदे

2:2:2 फॉर्मूला कपल्स को अपनी व्यस्त जिंदगी से निकलकर एक-दूसरे के साथ समय बिताने में मदद करेगा।
यह फॉर्मूला तनाव और स्ट्रेस को कम करेगा।
इस फॉर्मूले की मदद से कपल्स के बीच खुश रहने वाले हार्मोन नेचुरली रिलीज होंगे।
इस फॉर्मूले की मदद से कपल्स को बार-बार डेट नाइट्स या मिलने के लिए प्लान नहीं बनाना पड़ेगा।

विज्ञापन

ऐसे अपनाएं 2:2:2 फॉर्मूला 

  • 2 हफ्तों के अंदर 1 डेट नाइट प्लान करना।
  • 2 महीने के अंदर एक वीकेंड साथ बिताना।
  • 2 साल के अंदर-अंदर 1 पूरा हफ्ता कहीं बाहर घूमने या वेकेशन पर जाना।

इस सिंपल फॉर्मूला की मदद से काफी कपल्स के बिगड़े और बोरिंग रिश्तों में वापिस एक नई रोशनी मिली है। वे लोग फिर से पहले की तरह न्यू एज कपल्स की तरह खुद को महसूस कर पा रहे हैं। यही नहीं, 2:2:2 फॉर्मूले से इन लोगों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का भी पर्याप्त समय मिला और इससे उनकी आमदनी पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। धीरे-धीरे इस तरीके ने कपल्स के रिश्ते को पहले से बेहतर और मजबूत बनाने का भी काम किया है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ