सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो पेट भी भरे, बनाने में आसान हो और पूरे परिवार को पसंद भी आए. अक्सर लोग जल्दी के कारण कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सी प्लानिंग हो तो आप स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश बना सकते हैं. आलू से बना चीला ऐसा ही शानदार विकल्प है. यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों सभी को पसंद आता है. यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है और हेल्दी भी होता है. इसे बनाने में ज्यादा समय या भारी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती. रोज-रोज के पराठों या ब्रेड से हटकर कुछ नया ट्राई करना हो, तो यह रेसिपी सबसे बेस्ट हो सकती है.
यह भी पढ़ें: कार की बदबू से हैं परेशान? गाड़ी में रखें इस फल का एक टुकड़ा, तुरंत मिलेगी फ्रेश खुशबू
आलू चीला बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 मध्यम आकार का कद्दूकस किया हुआ आलू.
- 2 बड़ा चम्मच बेसन.
- 1 चम्मच सूजी.
- 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर.
- 1 चम्मच बारीक कटा प्याज.
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च.
- थोड़ा सा जीरा पाउडर.
- थोड़ा सा हल्दी.
- थोड़ा सा धनिया पाउडर.
- लाल मिर्च और नमक स्वाद के अनुसार.
- सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल.
कैसे बनाएं आलू चीला?
- सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस करें और कुछ मिनट पानी में रखने के बाद अच्छे से निचोड़ लें.
- एक बाउल में आलू डालें, फिर उसमें बेसन, सूजी, कॉर्नफ्लोर, प्याज, हरी मिर्च और सभी मसाले मिला दें.
- मिश्रण को अच्छी तरह चलाकर हल्का गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
- गैस पर तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल फैलाएं.
- तैयार मिश्रण को तवे पर डालकर चम्मच की मदद से गोल आकार में फैलाएं.
- ऊपर से थोड़ा तेल डालें, ढक्कन लगाकर एक तरफ से पकने दें.
- कुछ देर बाद पलटें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका टेस्टी आलू चीला, इसे आप गरमागरम हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें और मजे से खाएं.
यह भी पढ़ें: CBSE Board Exams 2026 देने जा रहे हैं तो एक रात पहले छात्र ना करें ये 5 गलतियां
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
12 mins agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
3 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
17 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
19 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
21 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
22 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines