Easy Breakfast Tips: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सुबह का नाश्ता अक्सर सबसे ज्यादा नजरअंदाज हो जाता है, जबकि यही वो समय होता है जब शरीर को सही ऊर्जा और पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. एक अच्छा नाश्ता न सिर्फ दिनभर एक्टिव रखता है, बल्कि दिमाग को भी तरोताजा बनाता है. अगर आप भी रोज ये सोचकर परेशान होते हैं कि ‘आज नाश्ते में क्या बनाएं?, ऐसे में आपके लिए हम एक बेहद आसान, देसी और सेहतमंद विकल्प लाए हैं. इस नाश्ते की खास बात यह है कि इसे बनाने में न काटने की जरूरत है, न पकाने की है, बस कुछ मिनट और नाश्ता तैयार. आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें: भारत में चुपचाप तेजी से फैल रही फैटी लिवर बीमारी! बिना शराब के भी लिवर खतरे में, जानिए कारण और बचाव के तरीके
बिना ज्यादा तैयारी के मिनटों में बनाए नाश्ता
इस खास नाश्ते का नाम है, चूड़ा दूध! यह एक ऐसा देसी नाश्ता है जिसे बनाना बहुत आसान है और साथ ही, सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ पोहा (चूड़ा), दूध और थोड़ा सा गुड़ चाहिए.
- सबसे पहले चूड़े को हल्के हाथ से धो लें ताकि उसकी सफाई हो जाए.
- इसके बाद दूध को अपनी पसंद के अनुसार ठंडा या हल्का गुनगुना कर लें, सर्दियों में गुनगुना दूध ज्यादा अच्छा लगता है.
- अब चूड़ा दूध में डालें और कुछ देर उसे दूध सोखने दें. इसी बीच ऊपर से थोड़ा गुड़ डालें और आपका नाश्ता तैयार.
ड्राई फ्रूट्स के साथ बढ़ाएं स्वाद और एनर्जी से भरा
अगर आप इस नाश्ते को और ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स एड कर सकते हैं. जैसे बादाम, काजू, किशमिश या अखरोट. इस नाश्ते में आपको हेल्दी फैट, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स मिलेंगे. कुछ लोग इसे हल्का पकाकर भी खाते हैं, लेकिन अगर समय की कमी हो तो बिना पकाए भी यह उतना ही स्वादिष्ट और फायदेमंद रहता है. यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए काफी है.
सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है चूड़ा दूध
चूड़ा दूध फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती. दूध से मिलने वाला प्रोटीन शरीर को ताकत देता है, जबकि गुड़ आयरन बढ़ाने में मदद करता है और खून की कमी से बचाता है. ड्राई फ्रूट्स शरीर को अच्छी एनर्जी और हेल्दी फैट देते हैं. कुल मिलाकर, यह देसी नाश्ता स्वाद, सेहत और सुविधा, तीनों का बेहतरीन मेल है. अगर आप रोजाना हेल्दी और आसान ब्रेकफास्ट चाहते हैं, तो चूड़ा दूध को अपनी सुबह की आदत बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी रोजाना खाते हैं रोटी-चावल? एक्सपर्ट ने बताया किन गलतियों की वजह से बन सकते हैं अनहेल्दी
संबंधित खबरें
पुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 hr agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
2 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
2 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
4 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
16 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
17 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
17 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
19 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
20 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines