Homemade Multivitamin Chutney: ऐसे बहुत से लोग हैं जो खाना खाने के साथ चटनी का सेवन जरूर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चटनी सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकती है? घर पर बनाई गई मल्टीविटामिन चटनी में हरी पत्तेदार सब्जियां, दही और मसाले मिलाकर इसे न केवल स्वादिष्ट बल्कि पोषण से भरपूर बनाया जा सकता है. इस चटनी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स हड्डियों, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए लाभकारी होते हैं. तो आइए जानते हैं इसको बनाने की रेसिपी के बारे में.
मल्टीविटामिन चटनी | Multivitamin Chutney
सामग्री
- 1- कप पालक
- 1/2 – कप पुदीना पत्ते
- 1/4 – कप हरा धनिया
- 1-2 – हरी मिर्च
- 1 – नींबू का रस
- 1 – छोटा टुकड़ा अदरक
- 1-2 – चम्मच दही
- 1/2 – चम्मच नमक या स्वाद अनुसार
- 1/4 – चम्मच काली मिर्च
ये भी पढ़ें- Veg Kabab Recipe: कभी खाया है चना दाल कबाब? भूल जाएंगे नॉनवेज बस एक बार इस तरीके से बनाकर खा लें
इस तरह बनाएं मल्टीविटामिन चटनी
मल्टीविटामिन चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक, पुदीना और हरा धनिया धोकर अच्छे से साफ करें. हरी मिर्च और अदरक को भी छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद अब सभी सामग्री (पालक, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, दही, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च) मिक्सर में डालें और अच्छे से पीसकर चिकनी पेस्ट बना लें. चटनी का स्वाद चखें और जरूरत अनुसार नमक या नींबू का रस बढ़ाएं. बस इस आसान तरह से आपकी मल्टीविटामिन चटनी तैयार हो जाएगी. जिसे आप कटोरी में निकालकर पराठे, रोटियों या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं. बस इस आसान तरह से आपकी हेल्दी चटनी रेडी हो जाएगी. आइए जानते हैं इनके फायदों के बारे में.
मल्टीविटामिन चटनी के फायदे
- मल्टीविटामिन चटनी पालक, हरा धनिया और पुदीना विटामिन A, C और K से भरपूर होते हैं. अगर आप इसका रोजना सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत को कई लाभ पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है.
- मल्टीविटामिन चटनी दही पाचन के लिए अच्छा है और हरी मिर्च मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करती है.
- मल्टीविटामिन चटनी यह चटनी स्वाद के साथ शरीर को भी स्वस्थ बनाती है.
ये भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये ड्रिंक, बनती हैं बस इन 4 चीजों से, जाने बनाने का तरीका
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 hr agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
2 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
19 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines