Healthy Multigrain Idli Recipe: इडली साउथ इंडिया की एक काफी फेमस डिश है। इसको लोग हेल्दी नाश्ते पर खाना पसंद करते हैं। साउथ इंडियन डिश की खास बात ये है कि इसको पचाना और बनाना बहुत आसान होता है। साउथ इंडियन से फैट भी नहीं बढ़ता हैं। ये एक बहुत ही हल्की डिश होती है। वैसे तो आमतौर पर घरों में प्लेन इडली बनाकर खूब खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने मल्टीग्रेन इडली बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मल्टीग्रेन इडली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मल्टीग्रेन कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसलिए अगर आप एक हेल्थ कॉन्शियस हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इसको आप लंच से लेकर डिनर में कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मल्टीग्रेन इडली बनाने की रेसिपी-
ये भी पढ़ें: Weight Loss Drinks: बिना जिम जाए घटाना है वजन, तो पिएं इन 5 सब्जियों का जूस
मल्टीग्रेन इडली बनाने की सामग्री-(multigrain idli Ingredients)
- -रागी का आटा 1/2 कप
- -बाजरे का आटा 1/2 कप
- -ज्वार का आटा 1/2 कप
- -साबुत गेहूं का आटा 1/3 कप
- -उड़द की दाल 1/2 कप
- -मेथी दाना 2 चम्मच
- -नमक 1 छोटा चम्मच
- -तेल
मल्टीग्रेन इडली बनाने की रेसिपी- (multigrain idli recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले उड़द दाल और मेथी दाना को एक बाउल में डालें।
- फिर आप इसमें पानी डालकर करीब दो घंटे तक भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप इस भीगी दाल और मेथी दाना को मिक्सर जार में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- फिर आप इस पेस्ट में करीब 1/2 कप पानी डालें और मिलाकर घोल बना लें।
- इसके बाद आप इस तैयार बैटर को एक गहरे बाउल में निकाल लें।
- फिर आप इसमें नमक और आटा डालें और अच्छे से मिला दें।
- इसके बाद आप इसमें एक कप पानी डालें और अच्छी तरह से फेंटते हुए मिला लें।
- फिर आप इसको रात भर खमीर उठने के लिए ढककर अलग रख दें।
- इसके बाद आप अगली सुबह फरमेंट होने के बाद इस घोल को एक बार और मिलाएं।
- फिर आप इडली के सांचे में थोड़े से तेल की मदद से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप इन साचों में एक-एक चम्मच इडली का घोल डालें।
- फिर आप इनको कम से कम 15 मिनट तक स्टीम करके पका लें।
- अब आपकी हेल्दी और टेस्टी मल्टीग्रेन इडली बनकर तैयार हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
Diwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
47 mins agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
2 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
2 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
5 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
19 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines