---विज्ञापन---

Weight Loss Drinks: बिना जिम जाए घटाना है वजन, तो पिएं इन 5 सब्जियों का जूस

Weight Loss Drinks: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखना बहुत मुश्किल है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो वजन कम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि वे अपनी व्यस्त जीवनशैली से समय कैसे निकालें और वजन कैसे कम करें। यह सच है कि डाइटिंग करना आसान नहीं है […]

Weight Loss Drinks: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखना बहुत मुश्किल है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो वजन कम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि वे अपनी व्यस्त जीवनशैली से समय कैसे निकालें और वजन कैसे कम करें। यह सच है कि डाइटिंग करना आसान नहीं है और रोजाना जिम जाने का भी समय नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जिनका जूस पीकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए पिएं इन सब्जियों का जूस

---विज्ञापन---

लौकी जूस- वजन कम करने के लिए आप लौकी का जूस पी सकते हैं। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी भी कम होती है।

गाजर का जूस- गाजर का जूस वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती है और इसमें कैलोरी भी कम होती है। जो वजन को नियंत्रित करने में सहायक है।

---विज्ञापन---

चुकंदर का जूस- चुकंदर के जूस में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और फाइबर मौजूद होते हैं, जो वजन घटाने में कारगर हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है। इस जूस को पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

पत्तागोभी का जूस- पत्तागोभी का जूस पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। अगर पत्तागोभी का जूस बनाकर सीमित मात्रा में पिया जाए तो इससे वजन कम हो सकता है। पत्तागोभी के जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं।

---विज्ञापन---

पालक का जूस- पालक में फाइबर, फोलेट, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून की पूर्ति करने में मदद करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना पालक का जूस पी सकते हैं। इसे पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत रहेगी।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 02, 2023 10:00 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola