सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है. अगर दिन की शुरुआत हेल्दी और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट से हो जाए तो शरीर भी पूरा दिन एक्टिव रहता है और मन भी खुश रहता है. लेकिन रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाने से कई बार लोग बोर हो जाते हैं और समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और शरीर के लिए फायदेमंद भी, ऐसे में मिक्स वेजिटेबल चीला एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. बेसन, सूजी और ताजी सब्जियों से तैयार यह चीला प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी सुबह की शुरुआत को शानदार और हेल्दी भरा कर सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप इसे सुबह के नाश्ते में, हल्के लंच के तौर पर या फिर शाम के स्नैक्स में भी आराम से खा सकते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे इस डिश को बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गलत तकिये पर सोने से कौन सी बीमारी होती है? डॉक्टर ने बताया कैसे चुनें सही तकिया
मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने के लिए जरूरी चीजें
- स्वादिष्ट और पौष्टिक मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने के लिए आपको चाहिए;
- 1 कप सूजी.
- 1/2 कप बेसन.
- 1 कप दही.
- 1 मूली बारीक कटी हुई.
- 1/2 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई.
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ.
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ.
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई.
- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया.
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर.
- 1/4 चम्मच अजवाइन.
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
- 1/2 चम्मच गरम मसाला.
- स्वादानुसार नमक.
- चीला सेकने के लिए थोड़ा सा तेल.
घर पर आसानी से कैसे बनाएं मिक्स वेजिटेबल चीला
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और बेसन डालें.
- अब इसमें दही मिलाकर थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह फेंटकर स्मूद घोल तैयार करें.
- घोल तैयार हो जाए, तो इसमें कटी हुई मूली, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद हल्दी, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर घोल को फिर से मिक्स करें.
- मिश्रण को लगभग 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए और बैटर थोड़ा गाढ़ा हो जाए.
- अब तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं.
- तवे पर एक करछी घोल डालकर गोल आकार में फैला दें.
- अब मध्यम आंच पर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेकें.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपको हेल्दी व टेस्टी चीला, जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ मजे से खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: इफ्तार पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है Crispy Potato Triangles, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी स्नैक
संबंधित खबरें
कम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
16 mins agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
35 mins agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
3 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
17 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines