रोटी या चावल, लंच के लिए बेहतर ऑप्शन क्या? जान लें दोनों के फायदे

Healthy Lunch Tips: हमारे खाने में दाल-सब्जी के साथ रोटी और चावल, दोनों का भी एक खास हिस्सा है। इन दोनों के बिना खाना कभी भी पूरा नहीं होता है। अक्सर, टिफिन में ले जाने के लिए लोग कंफ्यूज होते हैं कि बेहतर विकल्प क्या है? रोटी या चावल, चलिए आपको बताते हैं इसका जवाब।

रोटी या चावल, लंच के लिए बेहतर ऑप्शन क्या? जान लें दोनों के फायदे

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Healthy Lunch Tips: खाने की थाली में रोटी और चावल दोनों होते हैं। ये दोनों ही हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बात करें लंच की तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने टिफिन में पैक करके रोटियां ले जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों को सुबह-सुबह मेहनत करने से बचना होता है तो उनके लिए चावल बेस्ट ऑप्शन होता है। मगर सेहत के लिहाज से क्या खाना सही रहता है, रोटी या फिर चावल? अगर आप भी इस टेंशन से खुद को आजाद करना चाहते हैं, तो इस रिपोर्ट को पढ़िए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोटी या चावल?

हालांकि, दोनों ही चीजें अपनी-अपनी जगह पर फायदेमंद हैं लेकिन अगर आप अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए एक अच्छा ऑप्शन चुनना चाहते हैं तो आपको इन दोनों के बीच का अंतर पता होना चाहिए। चावल और रोटी दोनों ही कार्बोहाइड्रेट्स के सोर्स हैं, लेकिन चावल में फाइबर की मात्रा कम होती है और रोटी में ज्यादा होती है। इसके अलावा, चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिसका मतलब है कि यह आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।

रोटी खाने के फायदे

  • रोटी फाइबर से भरपूर होती है।
  • पाचन क्रिया को धीमा करने में सहायक।
  • ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
  • रोटी आयरन, पोटेशियम, और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

चावल खाने के फायदे

  • चावल कार्बोहाइड्रेट्स का बेहतर विकल्प है।
  • चावल खाने से आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल जाती है।
  • चावल प्रोटीन और फैट से भी भरपूर होते हैं।

टिफिन में ले जाने के लिए रोटियां बढ़िया ऑप्शन हैं। लेकिन रोटी को भी सीमित मात्रा में खाना चाहिए। रोटी को पौष्टिक सब्जी या दाल के साथ ही खाना फायदेमंद होता है। वेट लॉस के लिए रोटी, तो वहीं वजन बढ़ाने वाले चावल खा सकते हैं। रोटी खाने से आपको काम करने में ताकत मिलती है। रोटी से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। लंच में रोटी खाने से आलस की भी परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा, जिन लोगों को ग्लूटेन फ्री चीजें खाने की सलाह दी जाती हैं, उनके लिए चावल खाना सेहतमंद रहेगा। अगर किसी को पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, उन्हें भी रोटी कम खानी चाहिए।

हालांकि, रोटी या चावल खाने को लेकर, हर किसी की अपनी पसंद होती है। अगर आप स्वस्थ हैं और दोनों चीजें खा सकते हैं, तो कभी रोटी तो किसी दिन चावल लंच में खा सकते हैं। आप चाहे तो अपने खाने में दोनों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भी शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ