हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Healthy Heart: दिल के रोगों से बचाएंगे ये 5 लाल फल, दूर रहेंगी बीमारियां

Healthy Heart: अगर आपका हार्ट हेल्दी रहता है, तो इससे शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में रेड फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Healthy Heart

Healthy Heart: हार्ट का हेल्दी रहना शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। कई लोग इसके लिए अपनी डाइट प्लान बनाते हैं, तो कई लोग इसके लिए अपनी रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करते हैं। साथ ही हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लाल रेड फ्रूट्स एक अच्छा सोर्स माने जाते हैं, जो पोषण और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये फल टेस्टी होने के साथ-साथ हार्ट को कई बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करते हैं। इन फलों में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप कौन-कौन से लाल फल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी पोटेशियम, फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बैलेंस बनाकर रखती है और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है। इसे आप सलाद, शेक या कई अन्य तरीको से खा सकते हैं।

ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर

विज्ञापन

टमाटर

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन, पोटैशियम और विटामिन-सी हार्ट हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड वेसेल्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इसे आप सलाद, सूप या सब्जी के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। ये ब्लड वेसेल्स में प्लाक बनने को कम करता है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और दिल की आर्टरीज को साफ रखने में मदद करता है। इसके अलावा अनार अनार ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। इसे आप अपनी डाइट में जूस या दाने के रूप में खा सकते हैं।

विज्ञापन

सेब

लाल रंग के सेब में फाइबर और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और हार्ट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसे आप अपनी डाइट में सीधे तौर पर शामिल कर सकते हैं।

चेरी

चेरी एंथोसायनिन और पोटेशियम से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं और हार्ट से जुड़ी मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मदद करते हैं और सूजन कम करते हैं। चेरी हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाने में मदद करती है। इसे आप जूस या फिर सीधे तौर पर ले सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola