Healthy Heart के लिए इन 5 फूड्स को खाएं, कई बीमारियां भी रहेंगी दूर

Healthy Heart: हार्ट को हेल्दी रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि ये शरीर को कई बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है। इसके लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं।  

Healthy Heart

Healthy Heart

विज्ञापन

ब्रोकोली और अन्य हरी सब्जियां

ब्रोकोली एक क्रूसिफेरस सब्जी है, जो आपके हार्ट को हेल्दी में मदद कर सकती है। इसके अलावा, केल, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, पत्ता गोभी भी खाना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इन सभी सब्जियों में हाई फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

विज्ञापन

बिना दूध वाली चाय

अगर आप हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो दूध वाली चाय की जगह  ग्रीन या ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं। इनमें पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं।
ये एक ऑर्गेनिक केमिकल्स होता है, जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन

अखरोट

सर्दियों में अखरोट के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट लंबे समय के लिए हेल्दी रहता है। अखरोट में ओमेगा-3 एस हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिन्हें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, प्लांट स्टेरोल और फाइबर कहा जाता है। हार्ट की बीमारियों से दूर रहने लिए आप हर रोज अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

लहसुन

लहसुन हार्ट को हेल्दी रखने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, विटामिन सी, बी, कैल्शियम, सेलेनियम और मैंगनीज कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसे आप सब्जी में डालने के साथ ही लहसुन की दो से तीन कलियों को सुबह खाली पेट चबाकर खा सकते हैं।

विज्ञापन

एवोकाडो

एवोकाडो का सेवन बहुत कम ही लोग करते है, क्योंकि ये काफी महंगा फल है, लेकिन अगर आप हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसे कभी-कभी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट काफी मात्रा में होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ-साथ हार्ट से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ