Healthy Foods: हेल्दी फूड खरीदना महंगा क्यों? रिसर्च में हुआ खुलासा

Healthy Foods: हल्दी और फिट रहने के लिए हर कोई आज के समय में बाजार में महंगा फूड खरीदते हैं, तो वहीं कुछ लोग महंगा होने के कारण अनहेल्दी ऑप्शन को चुनना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर रिसर्च क्या कहती है?

Healthy Foods

Healthy Foods

Healthy Foods: आज के समय में हर कोई खुद को हेल्दी और अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए बाजार में महंगा फूड खरीदते हैं। इन फूड में हेल्दी स्नैक्स, प्रोटीन सप्लीमेंट्स और बहुत कुछ शामिल होते हैं, जो हमारी जेब पर बहुत भारी पड़ सकता है। वहीं कई लोग इतना खर्च करना पसंद नहीं करते हैं और अनहेल्दी ऑप्शन को चुनना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि आप जितना हेल्दी भोजन खाने की कोशिश करते हैं, उतना ही आपको खर्च करना पड़ता है, तो आप इसमें अकेले शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन

क्या कहती है रिसर्च?

इसे लेकर फूड फाउंडेशन द्वारा हाल ही में किए गए दो-वर्षीय विश्लेषण में पाया गया कि हर रोज 1,000 कैलोरी के लिए हेल्दी खाने की एक टोकरी की खाने की कीमत अनहेल्दी खाने के ऑप्शन की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। इसका मतलब है कि अगर आप फल और सब्जियों जैसी सेहतमंद चीजों को हर रोज अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ये हाल कई देश सहित भारत में भी है, जहां लोगों को केमिकल फ्री खाने खाने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।

विज्ञापन

ब्राउन ब्रेड, सॉरडॉ ब्रेड या व्हाइट ब्रेड

जब बाजार से आप ब्रेड खरीदते हैं, तो इसके कई ऑप्शन आपको मिल जाएंगे जैसे कि ब्राउन ब्रेड, सॉरडॉ ब्रेड और व्हाइट ब्रेड, जिसे आज के समय में घर का एक और मुख्य भोजन माना जाता है,  खास करके तब अगर आपका शेड्यूल व्यस्त है। जब ब्रेड चुनने की बात आती है, तो बहुत सारे ऑप्शन तो होते हैं, लेकिन सबसे आम तीन ऑप्शन हैं ब्राउन ब्रेड, व्हाइट ब्रेड और सॉरडॉ ब्रेड। ब्राउन ब्रेड और सॉरडॉ ब्रेड व्हाइट ब्रेड से महंगे मिलते हैं।

विज्ञापन

प्रोटीन, ग्रीक योगर्ट या दही

दही कई भारतीय घरों में एक मुख्य भोजन है, जो अपनी मलाईदार और प्रोबायोटिक फायदे के लिए जाना जाता है। ये नेचुरल बैक्टीरिया के साथ दूध से तैयार किया जाता है, जो डाइजेशन सिस्टम और आंतों को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने दही से ज्यादा प्रोटीन और पोषक तत्व चाहते हैं, तो प्रोटीन या ग्रीक दही आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है, जो रेगुलर दही से महंगा पड़ सकता है।

फलों के जूस या साबुत फल

फलों के जूस और साबुत फलों की बात की बात की जाए तो ये पाया गया कि फलों के प्रोसेस्ड जूस की तुलना साबुत फल ज्यादा महंगे और हेल्दी होते हैं, लेकिन शुद्ध जूस फलों से ज्यादा महंगे हैं। उदाहरण के लिए अनार को ही लें। फूड डिलीवरी ऐप पर, 1 किलो अनार की कीमत लगभग 448 रुपये है। वहीं 1 लीटर शुद्ध अनार के जूस की कीमत 450 रुपये है, जबकि प्रोसेस्ड, शुगर वाला जूस सिर्फ 130 रुपये में मिलता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ