Healthy Eyes: आंखें हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा हैं, जिसके बिना जीना भी मुश्किल हो जाता है। इसे हेल्दी बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। लगातार स्क्रीन के सामने काम करने, प्रदूषण के साथ-साथ तनाव से भी आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप चशमा लगते हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए हेल्दी डाइट लेना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। डाइट में सही फलों को लेने से आप अपनी आंखों को हेल्दी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन सा फल सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
कौन सा फल है फायदेमंद
आजकल लोग कम उम्र में ही चश्मा लगा लेते हैं और अगर चश्मा पहनने के बाद सावधानी न बरती जाए तो आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इससे आंखों की कई बीमारियां भी हो जाती हैं। मोतियाबिंद, ग्लूकोमा की स्थिति में सर्जरी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। तो रोजाना इस एक फल का सेवन करने से चश्मा हमेशा के लिए हट सकता है या फिर चश्मे की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उनमें से एक ऐसा फल है कीवी, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कीवी में मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं और आंखों की कई समस्याओं को कंट्रोल करते हैं।
कीवी में मौजूद पोषक तत्व
कीवी में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होते हैं, दो महत्वपूर्ण पोषक तत्व जो आंखों की हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। ये तत्व मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी आंखों की बीमारियों से बचाते हैं। साथ ही, ये आंखों को हानिकारक किरणों से भी बचाए रखते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में दिल की बीमारी होने के 3 बड़े कारण, हार्ट अटैक से ऐसे बचें
विटामिन सी से भरपूर
कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। कीवी उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो लगातार स्क्रीन के सामने रहते हैं, क्योंकि यह आंखों के तनाव को कंट्रोल करने में मदद करता है। कीवी का नियमित सेवन आंखों में ब्लड फ्लो को बेहतर होता है।
सुखी आंखों का इलाज
आंखों में सूखापन आजकल एक आम समस्या बन गई है। कीवी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोषण होते हैं, जो सूखी आंखों को ठीक करते हैं। कीवी के नियमित सेवन से आंखों में आंसू का आना कम होता है और आंखों को जरूरी नमी मिलती है।
ये भी पढ़ें- कैंसर के महिलाओं में दिखते हैं ये 10 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
34 mins agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
2 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
2 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
2 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
4 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
5 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
21 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
23 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines