Breakfast Tips Hindi: सर्दियों की ठंडी सुबह में अगर नाश्ते की थाली में गर्मागर्म आलू पूड़ी मिल जाए, तो दिन की शुरुआत अपने आप खास हो जाती है. आलू पूड़ी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, क्योंकि यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. हालांकि, आपके मन में सवाल होगा कि सुबह-सुबह तली हुई चीजें कौन खाता है, लेकिन खास बात यह है कि यह आलू पूड़ी तली हुई नहीं, बल्कि तवे पर बहुत कम तेल में बनाई जाती है. यह पूड़ी हल्की, हेल्दी और आसानी से पचने वाली है, जो आपकी सेहत के लिए भी अच्छी है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों को इसका कुरकुरा और नरम स्वाद पसंद आता है. सर्दियों में जब कुछ गर्म और पौष्टिक खाने का मन हो, तब यह आलू पूड़ी एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है. आइए जानते हैं इसे आप कैसे इसे अपने प्लेट तक पहुंचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: शादी की पहली रात कभी ना करें ये 5 बातें, खराब हो सकती है आपकी फर्स्ट नाइट
आलू पूड़ी बनाने के लिए ये चीजें जरूरी
- इस स्वादिष्ट और आसान रेसिपी के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती.
- आमतौर पर घर में मौजूद सामग्री से ही यह झटपट बन जाती है. इसमें गेहूं का आटा, उबले हुए आलू और कुछ हल्के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को और निखार देते हैं.
- साथ ही, हरा धनिया इसकी खुशबू बढ़ाता है, जबकि काली मिर्च और काला नमक का इस्तेमाल हल्की तीखापन और चटखारापन लाते हैं.
- कम तेल में बनने की वजह से यह नाश्ता उन लोगों के लिए भी अच्छा है, जो हेल्दी नाश्ता खाना पसंद करते हैं, लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते.
बिना तली आलू पूड़ी बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले 2 कप गेहूं के आटे में थोड़ा नमक मिलाएं.
- फिर, उबले और मैश किए हुए 2-3 आलू लें, उसमें नमक, काला नमक, काली मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं.
- अब इस आलू के मिश्रण को आटे में डालकर नरम आटा गूंथ लें.
- अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हल्की मोटी पूड़ियां बेल लें.
- पूड़िया बेलने के बाद, तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं.
- जब तवा गर्म हो जाए, तो उसमें पूड़ियों रखकर दोनों तरफ हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें.
- इस तरह गरमागरम आलू पूड़ी तैयार हो जाएगी, इसे आप दही, अचार या चटनी के साथ परोस सकते हैं और मजे के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपके भी फ्रिज से आती है तेज बदबू? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में मिलेगा छुटकारा
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
2 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines