सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है. अगर दिन की शुरुआत पौष्टिक भोजन से हो तो शरीर में फुर्ती बनी रहती है और कमजोरी महसूस नहीं होती, लेकिन अगर नाश्ता में गलत चीज खा लिया जाए तो थकान, सुस्ती आदि महसूस होने लगती है. कई लोग सुबह जल्दी में नाश्ता छोड़ देते हैं, या फिर रास्ते में कुछ तला और अनहेल्दी नाश्ता करते हैं, जिससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसा हेल्दी विकल्प चुनें जो जल्दी तैयार हो और पोषण से भरपूर हो. अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसमें न ज्यादा मेहनत लगे और न ही ज्यादा सामान लगे और आपको पूरा दिन एनर्जी से भरा रखें, तो आपके लिए मखाना खीर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी बेहद आसान और झटपट बनने वाली है, जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है. कैल्शियम, प्रोटीन और जरूरी विटामिन से भरपूर यह खीर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद है और सभी को पंसद भी आएगी. आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं ये हेल्दी नाश्ता.
यह भी पढ़ें: स्नैक्स में बच्चों को बनाकर दें क्रिस्पी टॉफी समोसा, यहां जानिए आसान रेसिपी
मखाना खीर के लिए जरूरी सामग्री
इस पौष्टिक नाश्ते को बनाने के लिए आपको कुछ आसान और घर में मिलने वाली चीजों की जरूरत होगी, इसमें;
- एक कप मखाना (Fox Nuts).
- एक गिलास दूध.
- थोड़ा सा घी.
- 5-6 काजू, बादाम और अखरोट (कटे हुए).
- 1 छोटा चम्मच चिरौंजी (अगर नहीं हो तो कोई बात नहीं).
- स्वादानुसार चीनी, गुड़ या शहद.
- एक चुटकी पिसी इलायची.
घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मखाना खीर
- सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें और मखानों को हल्का कुरकुरा होने तक भून लें.
- चाहें तो साथ में सूखे मेवे भी हल्के भून लें.
- अब मखानों को ठंडा करके दरदरा पीस लें या साबुत ही रखें.
- दूसरी कड़ाही में दूध उबालें, उसमें इलायची और मिठास के लिए चीनी या गुड़ डालें.
- जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो उसमें मखाना और मेवे डालकर कुछ मिनट पकाएं.
- खीर को अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ा होने दें और फिर गरमागरम परोसें.
- इस तरह आपका हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार हो जाएगा, जो दिनभर एनर्जी देगा.
यह भी पढ़ें: Holi 2026 Dishes: इस होली घर पर बनाएं ये 5 पारंपरिक पकवान, स्वाद भी लाजवाब और रेसिपी
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 hr agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
16 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines