Oats Idli Recipe: हम सबको ये पता है की ‘सुबह का नाश्ता राजा की तरह, दोपहर का खाना आम आदमी की तरह और रात का खाना गरीब की तरह खाना चाहिए’। लेकिन क्या आपने सोचा है कि सुबह के नाश्ते को आखिर ‘ब्रेकफास्ट’ क्यों कहते है? हम रात के खाने के बाद कुछ नहीं खाते। यानी हम पूरी रात उपवास करते है। फिर सुबह उठके जब हम पहला निवाला खाते है, तो उसे उपवास तोड़ना यानी ब्रेक-फास्ट कहते है।
इस उपवास को यदि हम पौष्टिक और एनर्जी से भरे खाने के साथ तोड़े, तो यह सुबह का नाश्ता हमारे दिमाग और शरीर को फ्रेश और एनर्जेटिक रखेगा। अच्छा और भरपेट नाश्ता करने से हम पूरे दिन ऊर्जा से भरे और खुशमिजाज रहेंगे। ऐसा बर्ताव हमारे आस पास के लोगो को भी पसंद आएगा। संक्षेप में, सुबह का नाश्ता आपको अंदर और बहार से सुन्दर बनाएगा। आज हम ओट्स की इडली बनाने की विधि जानेंगे। जो की लाइट और हेल्दी डिश है। जानने के लिए पढ़े यह रेसिपी
National Fritters Day के मौके पर बनाएं मूंग के दाल के पकौड़े, ये है आसान रेसिपी
सामग्री (oats idli ingredients)
- 2 कप ओट्स
- 3 कप दही
- 1 चम्मच सरसो के दाने
- 2 चम्मच उड़द की दाल
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
- 2 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच धनिया पत्ता
- 1 कद्दूकस गाजर
Lifestyle: हैंडबैग्स की हैं शौकीन तो जानें उसे स्टाइल करने के सही तरीके
ओट्स इडली बनाने की विधि (how to make Oats Idli)
- 1-सबसे पहले आप एक पैन में ओट्स को डालकर भून लीजिए और भूनने के बाद मिक्सर में डालकर पाउडर बना लीजिए।
- 2-दूसरी गैस पर एक अन्य पैन में तेल गरम करके उसमें सरसों के दाने और उड़द की दाल को डालकर भूरा होने तक भून लीजिए।
- 3-अब इसमें धनिया पत्ता, हरी मिर्च, गाजर और हल्दी को भी डालकर लगभग 5 मिनट तक पका लें।
- 4-5 मिनट बाद इसमें ओट्स पाउडर के साथ दही को डालकर कुछ देर पका लें।
- 5-कुछ देर पकने के बाद इस मिश्रण को इडली के सांचे में डालें और लगभग 10 मिनट तक भाप से पकाने के बाद गैस को बंद कर लें।
- तैयार है टेस्टी और हेल्दी ओट्स इडली का नाश्ता हरी चटनी या रेड सॉस के साथ गरमा गरम परोसें।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
6 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
9 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
9 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
10 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
17 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines