Makhana Smoothie Benefits: क्या आप भी अपनी हड्डियों की कमजोरी या कैल्शियम (Calcium) की कमी से परेशान हैं? क्या आप चाहते हैं कि सुबह का नाश्ता न सिर्फ स्वादिष्ट हो, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो? अगर हां, तो मखाना स्मूदी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. मखाना, जिसे फॉक्स नट (Fox Nut) भी कहा जाता है, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खास तत्वों से भरपूर होता है. यह हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है (Breakfast For Strong Bones).
सिर्फ हड्डियों को ही नहीं, बल्कि मखाना स्मूदी आपके पूरे शरीर की सेहत को भी सपोर्ट करती है. इसमें कम कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. इसके अलावा, मखाना स्मूदी का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, हड्डियों के मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसे आप अपने नाश्ते में शामिल करके दिनभर के लिए एनर्जी से भरा महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक.
यह भी पढ़ें: रोज गर्म पानी से नहाते हैं? जानिए स्किन, बाल और सेहत पर पड़ने वाले गंभीर नुकसान
मखाना स्मूदी बनाने के लिए जरूरी चीजें
- मखाना -1 कप, हल्का भुना हुआ.
- मूंगफली-2 चम्मच, छिलके निकालकर साफ.
- फल-1 सेब, 1 केला.
- खजूर– 1 या 2, मिठास और एनर्जी के लिए.
- दूध-1 गिलास.
- चिया सीड्स-1 चम्मच, 15-20 मिनट भिगोया हुआ.
- ड्राई फ्रूट्स– बादाम और काजू के छोटे टुकड़े, गार्निश के लिए.
मखाना स्मूदी बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले मखाना और मूंगफली को तवे पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. ध्यान रखें कि भूनने के बाद मूंगफली के छिलके निकालकर साफ करना है.
- अब भुने हुए मखाना और मूंगफली को मिक्सर जार में डालें. इसके साथ खजूर, कटे हुए फल जैसे सेब और केला, बादाम और काजू डालकर सभी को अच्छी तरह पीस लें.
- एक गिलास में पहले भिगोए हुए चिया सीड्स डालें. इसके ऊपर पीसा हुआ मखाना और फलों का मिश्रण डालें. अब इसमें दूध मिलाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि स्मूदी गाढ़ी, स्मूद और क्रिमी बन जाए.
- ऊपर से कुछ ड्राई फ्रूट्स या सेब के छोटे टुकड़े डालकर गार्निश करें. आपकी सुपर हेल्दी, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर मखाना स्मूदी तैयार है. इसे तुरंत सर्व करें और मजे के साथ पीएं. इससे पूरा दिन फ्रेश, एक्टिव और एनर्जी से भरपूर महसूस होगा.
यह भी पढ़ें: White Hair की छुट्टी! न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया किचन में रखी किन 4 चीजों से मिलेंगे नेचुरल काले और मजबूत बाल
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
35 mins agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
6 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
19 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
20 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
21 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
23 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines