✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • Utility
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • मुंबई
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • Explainer
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • FIFA 2026
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
  • Assembly Election 2026
TrendingIran Israel WartmcWeatherPetrol Price

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / लाइफस्टाइल / Health Tips: सर्दियों में साबुत मसालों से 3 बीमारियों का खतरा, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Health Tips: सर्दियों में साबुत मसालों से 3 बीमारियों का खतरा, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Health Tips: सर्दियों में अक्सर लोग खाने में साबुत मसाला खाना पसंद करते है, लेकिन इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Edited By: Shivani Jha | Updated: Jan 4, 2025 11:09
Health Tips

---विज्ञापन---

Health Tips: सर्दियों के मौसम में सबूत मसाले खाना कई लोगों को पसंद होता हैं। कई बार लोग इसका ज्यादा मात्रा में सेवन कर लेते हैं, जो उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। साबुत मसाले जैसे कि दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, इलायची और अदरक तासीर गर्म होती है। इन मसालों को दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और सर्दी जुकाम से दूर रखने में मदद करते हैं। साथ ही इंफेक्शन से भी बचाते हैं, लेकिन कई बार हम इन मसाले का अधिक मात्रा में सेवन कर लेते हैं, जो हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या क्या नुकसान हो सकते हैं?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेल्थ एक्सपर्ट बिमल छाजेर बताते हैं कि गरम मसाला आपके शरीर में वॉटरपोलिज्म को बढ़ाता है, खाने को पचाने में मदद करता है, क्योंकि इसमें इलायची और काली मिर्च होती है, जो खाने को अच्छे से डाइजेस्ट करने में मदद करती हैं। सीमित मात्रा में इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाना आपको नुकसान भी पहुंच सकता है।

ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है ये मसाले

दालचीनी और काली मिर्च जैसे मसाले ब्लड फ्लो को खराब करते हैं, जिससे आपके शरीर में ब्लड प्रेशर के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। खास करके यह ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए और भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा यह हार्ट पर दबाव डालते हैं, जिस दिल की धड़कन तेज हो जाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। ये भी पढ़े- खर्राटे लेने वालों को 3 गंभीर बीमारियों का खरात, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

प्रेग्नेंसी में न खाएं साबुत मसाले

प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिलाएं अधिक मात्रा में साबुत मसालों का सेवन करती है, तो ये उनके और उनके बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये मसाले गर्भाशय के कॉन्ट्रैक्शंस को बढ़ा सकते हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान हल्का खाना खाना चाहिए।

डाइजेशन सिस्टम हो सकता है खराब

सर्दियों में साबुत मसालों का अधिक सेवन डाइजेशन सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। काली मिर्च और लौंग जैसे मसाले तीखे होते हैं। इससे आपके खाने को पचाने में परेशानी होती है और पेट में गैस, अपच और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह मसाले खास करके उन लोगों के लिए और भी नुकसानदायक हो सकता है जो पहले से ही डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। इसलिए उन्हें सीमित मात्रा में ही इन मसाले का सेवन करना चाहिए। ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।


Topics:

good health tipshealth tipslifestyle newsSpices

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.