Health Tips: चाय और कॉफी तो लगभग सभी पीते हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में कैफीन मौजूद होती है, जो आपके शरीर को एक्टिव तो रखती है लेकिन इसके नुकसान भी कई सारे होते हैं। एक अध्ययन में सामने आया कि अगर शरीर में कैफीन का लेवल हाई हो जाता है, तो बीएमआई और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। शोध से पता चलता है कि कैलोरी-फ्री कैफीन युक्त ड्रिंक संभावित रूप से शरीर की चर्बी कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रिसर्च इसे लेकर क्या कहती है…
क्या कहती है रिसर्च
बीएमजे मेडिसिन में प्रकाशित 2023 के एक अध्ययन में सामने आया कि ब्लड में अगर कैफीन का लेवल ज्यादा होता है, तो टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययन में पता चला कि आपके ब्लड में कैफीन का लेवल आपके शरीर में फैट की मात्रा को प्रभावित कर सकता है। इसके बदलने पर शरीर में टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- शरीर में सूजन को कम करने के लिए खाएं ये 3 फूड, जानें डॉक्टर की राय
शोध के लिए, अध्ययन में मौजूद जेनेटिक डेटाबेस से इकट्ठा लगभग 10,000 लोगों के डेटा शामिल थे, जो कैफीन के टूटने की गति से जुड़े जीन में या उसके आस-पास के बदलावों से जुड़े हुए ये। जिन लोगों के जीन में बदलाव होते हैं, जैसे कि CYP1A2 और इसे कंट्रोल करने वाला जीन, जिसे AHR कहा जाता है, कैफीन को धीरे-धीरे तोड़ते हैं, जिससे ये ब्लड में लंबे समय तक बना रहता है।
फैट को करता है कम
स्वीडन में कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट, यूके में ब्रिस्टल विश्वविद्यालय और यूके में इंपीरियल कॉलेज लंदन की शोध टीम ने कहा कि कैलोरी-फ्री कैफीन युक्त ड्रिक शरीर में फैट के लेवल को कम कर सकते हैं और आप इसे आप वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हालांकि, कैफीन के सेवन से बहुत सारे फायदे होते हैं, लेकिन ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि कैफीन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए इसे आप सीमित मात्रा में ही पिएं।
ये भी पढ़ें- Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
14 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
15 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
17 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
18 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
21 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
21 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
22 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
22 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines