Health Tips: थायरॉयड कई बार शरीर के अंगों के साथ मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है। थायरॉयड ग्रंथि, गर्दन से जूड़ा होता है, जो हार्मोन T3 और T4 का प्रोडक्शन करता है। ये मेटाबॉलिज्म, शरीर की एनर्जी और ब्रेन को प्रभावित करते हैं। थायरॉयड हार्मोन के लेवल में असंतुलन या तो हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म मेंटल हेल्थ की समस्या पैदा कर सकती है। इसे लेकर फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग के इंटरनल मेडिसिन डॉ. पवन कुमार गोयल ने बताया कि थायराइड की समस्या आपके मेंटल हेल्थ को किस तरह प्रभावित कर सकती है?
हाइपरथायरायडिज्म और मेंटल हेल्थ
हाइपरथायरायडिज्म में थायरॉयड हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जो चिंता, बेचैनी और यहां तक कि घबराहट के हमलों के रूप में नजर आता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने के कारण चिड़चिड़ापन, अनिद्रा और इमोशनल रेगुलेशन में परेशानी पैदा करती है। गंभीर मामलों में, हाइपरथायरायडिज्म मेनिया या प्स्य्चोसिस जैसी स्थितियों में योगदान दे सकते हैं, जिससे मेंटल हेल्थ और भी खराब हो सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
थायराइड डिसफंक्शन और मेंटल हेल्थ
थायरॉयड डिसफंक्शन आपके मेंटल हेल्थ को कई तरह से प्रभावित कर सकता है।उदाहरण के लिए, हाइपोथायरायडिज्म डिप्रेसिव डिसऑर्डर का खतरे को बढ़ा सकता है। हाइपोथायरायडिज्म चिंता स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर जुड़ा हुआ है। इसके अलावा सब-क्लीनिकल थायराइड डिसफंक्शन में हार्मोन का लेवल थोड़ा असामान्य होता है, लेकिन मेडिकल रूप से स्पष्ट नहीं होता है, फिर भी मूड और कॉग्निटिव फंक्शन को प्रभावित कर सकता है।
कैसे करें बचाव
थायरॉयड से जुड़ी मेंटल हेल्थ से बचने के लिए आप चिंता और तनाव से दूर रह सकते हैं। TSH (थायरॉयड-उत्तेजक हार्मोन), T3 और T4 के लेवल को चेक करने के लिए ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं। इसके साथ ही आप डॉक्टर की सलाह लेकर हाइपोथायरायडिज्म के लिए थायराइड हार्मोन या हाइपरथायरायडिज्म के लिए एंटी थायराइड दवा ले सकते हैं। इससे थायराइड और मेंटल हेल्थ दोनों को ठीक होने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- युवाओं में कैंसर का खतरा बढ़ने के क्या कारण? रिपोर्ट में खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
9 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
11 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
11 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
14 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
15 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
17 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
18 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
18 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines