बिजी लाइफस्टाइल और काम का बढ़ता प्रेशर, कई लोगों को तनाव, एंग्जाइटी और डिप्रेशन का शिकार बना रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग, हर उम्र के लोगों में किसी न किसी वजह से तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जहां बच्चों पर करियर और पढ़ाई का बढ़ता प्रेशर, बुजुर्ग को उनकी हेल्थ की चिंता तो वहीं नौजवानों में काम, करियर, घर-परिवार जैसी अन्य चीजों को लेकर वह तनाव में रहते हैं। अगर समय रहते इस बढ़ते तनाव पर कंट्रोल न किया जाए तो धीरे-धीरे ये डिप्रेशन का रूप ले सकता है। इसके कारण कई बार शरीर पर भी बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि इसे नेचुरल तरीके से कंट्रोल करने के लिए फिटनेस कोच क्या-क्या तरीके बताते हैं?
शिनरीन योकू थेरेपी
फिटनेस कोच अश्विनी देशवाल बताते हैं कि इस थेरेपी को करते हुए आप कल्पना करें कि आप एक शांत जंगल में धीरे-धीरे टहल रहे हैं। पेड़ों को छुर रहे हैं, पत्तों की आवाज सुन रहे हैं। इसे ही शिनरीन योकू थेरेपी कहा जाता है। वह कहते हैं कि पेड़ नेचुरल ऑयल छोड़ते हैं जो तनाव को कम करते हैं।
ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल
अच्छी नींद
योग और वेलनेस कोच शिल्पा जायसवाल बताती है कि तनाव को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी नींद लें। रोजाना 7 से 9 घंटे की बिना किसी रुकावट वाली नींद लेनी की कोशिश करें। अच्छी नींद आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है, जो शरीर को ठीक होने और दिमाग को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है।
डाइट का ध्यान रखें
तनाव से दूर रहने के लिए डाइट का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन और हेल्दी फैट को शामिल कर सकते हैं। अनहेल्दी स्नैक्स के जगह पर नट्स और सीड्स खाएं और ताजे फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ऐसी डाइट न सिर्फ आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती हैं, बल्कि मूड को भी बेहतर रखने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
3 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
5 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
6 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
8 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
8 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
9 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
10 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
11 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines