तनाव को कम कर सकते हैं ये 3 नेचुरल तरीके, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अगर आप अपने बिजी लाइफस्टाइल के कारण तनाव से परेशान हैं तो इसे नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं। आप इसे समय रहते कंट्रोल नहीं करते हैं तो ये शरीर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन

शिनरीन योकू थेरेपी

फिटनेस कोच अश्विनी देशवाल बताते हैं कि इस थेरेपी को करते हुए आप कल्पना करें कि आप एक शांत जंगल में धीरे-धीरे टहल रहे हैं। पेड़ों को छुर रहे हैं, पत्तों की आवाज सुन रहे हैं। इसे ही शिनरीन योकू थेरेपी कहा जाता है। वह कहते हैं कि पेड़ नेचुरल ऑयल छोड़ते हैं जो तनाव को कम करते हैं।

विज्ञापन

अच्छी नींद

योग और वेलनेस कोच शिल्पा जायसवाल बताती है कि तनाव को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी नींद लें। रोजाना 7 से 9 घंटे की बिना किसी  रुकावट वाली नींद लेनी की कोशिश करें। अच्छी नींद आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है, जो शरीर को ठीक होने और दिमाग को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

डाइट का ध्यान रखें

तनाव से दूर रहने के लिए डाइट का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन और हेल्दी फैट को शामिल कर सकते हैं। अनहेल्दी स्नैक्स के जगह पर नट्स और सीड्स खाएं और ताजे फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ऐसी डाइट न सिर्फ आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती हैं, बल्कि मूड को भी बेहतर रखने में मदद करती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ