Health Tips: सर्दियों का मौसम आते ही अन्य कई समस्याओं के साथ आंखों से समस्याएं भी बढ़ जाती है। ऐसे में आंखों की देखभाल भी जरूरी है। ठंडी हवाएं और यूवी किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बहुत से लोग सर्दियों के दौरान आंखों की हेल्थ पर ध्यान देते है, जो कई बार समस्याओं का कारण बन सकती है। ठंडी हवा और धूप में बैठने से यूवी एक्सपोजर के कारण आपकी आंखें से जुड़ी समस्याएं जैसे कि आंखों का सूखना, खुजली, चुभन और जलन हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट इसे लेकर क्या उपाय बताते हैं।
नोबल आई केयर गुरुग्राम के निदेशक डॉ. दिग्विजय सिंह ने सर्दियों के मौसम में अपनी आंखों की देखभाल के लिए कुछ सुझाव दिए हैं…
सूखापन से आंखो का बचाएं
खुद को हाइड्रेटेड रखें- पर्याप्त पानी पीने से आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलेगी, जिससे आंखों में नमी बनी रहेगी।
ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें- ह्यूमिडिफायर घर के अंदर आपकी आंखों की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है और जब आप बाहर निकलते हैं, तो ये नमी आपकी आंखों को सूखने से बचा सकती है।
ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका
UV किरणों से बचें
धूप का चश्मा पहनें- अपनी आंखों को धूल-मिट्टी और UV किरणों से बचाने के लिए धूप का चश्मा पहन सकते हैं। अगर आपकी आंखों में पहले से ही समस्या हो तो धूप न निकलने पर भी इस चश्मे का इस्तेमाल जरूर करें।
फोटोक्रोमैटिक या पोलराइज्ड लेंस का इस्तेमाल करें- ये लेंस बर्फ और बर्फ के कारण होने वाली चमक को कम करने में मदद करते हैं, जिससे बाहरी गतिविधियों का आनंद आप सही से ले सकते हैं।
एलर्जी और संक्रमण से बचाव
साफ-सफाई का ध्यान रखें- घर के वातावरण को नियमित रूप से साफ रखने से आंखों की एलर्जी के लेवल को कम किया जा सकता है।
अपनी आंखों को न रगड़ें- बार-बार अपनी आंखों को रगड़ने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
38 mins agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
43 mins agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 hr agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
3 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
5 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
16 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines