गर्मियों में बढ़ते तापमान बढ़ने के साथ, शरीर को कुछ ठंडा और फ्रेश खाने की जरूरत होती है, ताकि शरीर को तरोताजा किया जा सके। लोग ज्यादा हेवी खाना खाने से बचते हैं। वहीं, चिलचिलाती गर्मी अक्सर भूख को कम कर देती है, जिससे लोग कई बार खाना नहीं खा पाते हैं, जो उनकी हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है। इसलिए, सही और हल्के खाने को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है, खास करके दोपहर के समय। इसके लिए आप कुछ हेल्दी स्नैक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिससे आपका शरीर लंबे समय तक ठंडा रहेगा।
नींबू के रस के साथ तरबूज
दोपहर के समय आप कटे हुए तरबूज में नींबू के रस को मिलाकर खा सकते हैं। इस रसीले फल में 92 प्रतिशत पानी होता है और इसलिए यह हाइड्रेटिंग और ठंडा होता है। इसके लिए आप बस तरबूज को टुकड़ों में काट लें। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें। नींबू का तीखापन तरबूज की मिठास के साथ मिलकर इसे टेस्टी बनाता है। यह गर्मियों के लिए एक अच्छा और हेल्दी विकल्प हो सकता है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत, लक्षण और बचाव
जमे हुए फल पॉप्स
स्टोर से खरीदे गए मीठे पॉप्सिकल्स के बजाय, घर पर ताजे फलों से पॉप्सिकल्स बना सकते हैं। आम, स्ट्रॉबेरी, अनानास या कीवी जैसे मौसमी फलों को थोड़े से पानी या नारियल पानी के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को पॉप्सिकल मोल्ड में डालें और फ्रिज में जमा लें। ये घर पर बने पॉप्सिकल्स मीठे, विटामिन से भरपूर और ठंडक देने वाले होते हैं।
फ्रूटी योगर्ट पैराफिट
योगर्ट प्रोटीन और कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स है और जब इसे गर्मियों के रसीले फलों के साथ खाया जाता है, तो यह और भी हेल्दी बन जाता है। इसके लिए आप सादे दही में मौसमी फल जैसे कि बेरीज, आम या खरबूजे मिला सकते हैं। साथ ही मिठास के लिए शहद मिलाएं। दही की ठंडक फलों की मिठास और रसीलेपन के साथ बहुत अच्छी तरह से मेल खाती है। यह गर्मियों में खाने के लिए एक बेहतरीन डिश है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
7 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
9 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
10 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
12 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
12 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
12 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
14 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
15 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines