Health Tips: तनाव के कारण शरीर में नजर आते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें बचाव

Health Tips: अगर आप लंबे समय से तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं, तो इसके कई लक्षण शरीर पर नजर आ सकते हैं। इसके कारण कई बार गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

stress

stress

विज्ञापन

कमजोर इम्यून सिस्टम

लगातार तनाव के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिसके कारण शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तनावग्रस्त होने पर शरीर कोर्टिसोल हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे शरीर में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर

तनाव के कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। तनावग्रस्त होने पर शरीर में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। कई बार इसके के कारण लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर से परेशान रह सकते हैं। साथ ही अन्य कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन

भूख पर पड़ता है असर

ये भूख को कम कर देता है या फिर कई लोग तनाव के कारण ज्यादा खाना खाने लगते हैं। तनावग्रस्त होने पर शरीर ऐसे हार्मोन को बढ़ावा देता है, जिससे व्यक्ति कम खाना खाता है या फिर ज्यादा। इसके अलावा तनाव पेट में एसिड को बढ़ाता है, जिससे एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है।

कैसे करें बचाव

तनाव के कई कारण हो सकते हैं, जैसे की रिश्तों में कई तरह की समस्या,  जॉब की टेंशन या फिर कई बार हम लाइफ में कई चीजों को मैनेज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कई बार दवा भी काम नहीं करती है। इसके लिए आपको काउसिंलिग की जरूरत हो सकती है। साथ ही आपको अपनी लाइफ को मैनेज करना सीखना होगा। तभी आप इसे ठीक कर सकते है। इस पर किसी भी तरह का दवा या नुस्खा काम नहीं करेगा, जब तक कि आप आपनी लाइफ को ठीक नहीं कर लेते।

विज्ञापन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ