Health Tips: सुबह की डाइट सबसे ज्यादा जरूरी होती है और साथ ही ये भी जरूरी है कि आप अपनी डाइट में क्या शामिल करते हैं। सुबह आप जो खाते हैं उसका सीधा असर आपके डाइजेशन सिस्टम पर होता है। साथ ही इससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं और हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है। वहीं अनहेल्दी फूड को चुनते हैं तो इससे एनर्जी में कमी पेट फूलना और पाचन से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको कुछ हेल्दी सुपरफूड्स को अपनी सुबह की डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट क्या-क्या खा सकते हैं?
ब्लैक किशमिश
अगर आप हर रोज सुबह ब्लैक किशमिश को भिगोकर खाते हैं तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। इस रात भर भिगोने से आयरन का लेवल बढ़ जाता है और डाइजेशन सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर से भरपूर ये फूड हार्मोन को बैलेंस रखता है, जिससे थकान, पीएमएस या अनियमित पीरियड्स से छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़ें- सही से नहीं हो रहा पेट साफ तो सुबह-सुबह चबा लें बेल का पत्ता, आंतों की हो जाएगी सफाई, हार्ट भी रहेगा हेल्दी
सूखा आलूबुखारा
आलूबुखारा एक ऐसा सुपरफूड है, जो आंत को एक्टिव रखता है, हड्डियों के हेल्थ और हार्मोनल बैलेंस को सपोर्ट करता है। फाइबर और सोर्बिटोल से भरपूर ये फूड सूजन को कम करता है। महिलाओं के लिए आलूबुखारा काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटेशियम और बोरॉन मौजूद होता है, जो हड्डियों की हेल्थ और हार्मोनल बैलेंस को बढ़ावा देता है।
चने
खाली पेट भीगे हुए चने खाने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। ये प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स को कम करता है। इसे भिगोने से एंजाइम एक्टिव होते हैं और इसके पोषक तत्वों को बढ़ावा मिलता है, जिससे कि इसे पचाना आसान हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को कैसे बनाए हाइड्रेट? ट्राई करें ये 3 तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
6 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
7 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
22 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
23 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines