सुबह ब्रश से दिन की शुरुआत करना और सोने से पहले इस प्रक्रिया को दोहराना कई लोगों के लिए एक सामान्य रुटीन है। हालांकि, दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से टूथब्रश को बदलना भी जरूरी होता है। महीनों तक एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करने से आपके दांतों पर बुरा असर पड़ता है और आपके दांत और मसूड़ों में इंफेक्शन भी हो सकता है। घिसा हुआ टूथब्रश प्लाक और बैक्टीरिया को सही तरीके से हटा नहीं पाता है, जिससे वे जमा हो जाते हैं और समस्याएं पैदा करते हैं। इसलिए दांतों को हेल्दी बनाने के लिए टूथब्रश को जल्द से जल्द बदलने की सलाह दी जाती है।
ब्रश करने के बाद दांत खुरदरे या फजी होना
अगर ब्रश करने के बाद आपके दांत खुरदुरे या फजी महसूस होते हैं तो यह संकेत हो सकता है कि आपका टूथब्रश अब कारगर नहीं रहा। घिसा हुआ टूथब्रश प्लाक और बैक्टीरिया को ठीक से नहीं हटा पाता, जिससे आपके दांत खुरदुरे और फजी महसूस होने लगते हैं। अगर आपको ऐसा महसूस होता है तो अपना टूथब्रश जल्द से जल्द बदल दें।
ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने 6 दिनों में किया 4 किलो वजन कम, जानें डाइट प्लान
ब्रश के ब्रिसल्स घिस गए हों
आपके टूथब्रश के घिसे हुए ब्रिसल्स इस बात का संकेत हैं कि इसे बदलने का समय आ गया है। घिसे हुए ब्रिसल्स आपके दांतों को सही तरीके से साफ नहीं कर सकते हैं और मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा, घिसे हुए ब्रिसल्स बैक्टीरिया को बढ़ा सकते हैं, जिससे आपके दांत खराब हो सकते हैं।
टूथब्रश पर गंदगी या मैल
अगर आपको अपने टूथब्रश पर गंदगी या मैल जमता हुआ दिखाई दे तो इसे बदलने का समय आ गया है। गंदे टूथब्रश में बैक्टीरिया हो सकते हैं जो आपके मुंह में जा कर दांतों में अटक सकते हैं। इसके कारण कई बार दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचता है। साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
14 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
17 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
22 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines