Health Tips: चावल और रोटी छोड़ने के होते हैं ये 3 साइड इफेक्ट, जानें कारण

Health Tips: अगर आप लगातार गेहूं की रोटी और चावल खाना छोड़ देते हैं, तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: गेहूं की रोटी और चावल हमारे मुख्य पारंपरिक खाने का हिस्सा है, जो फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। रोटी आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखती है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है और डायजेशन सिस्टम को हेल्दी रखती है। वहीं, चावल को बैलेंस डाइट का हिस्सा माना जाता है, जो कार्बोहाइड्रेट के एक अच्छा सोर्स माना जाता है। साथ ही इसमें कम फैट और सोडियम होता है। वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग अक्सर चावल और रोटी खाना छोड़ देते हैं, क्योंकि उन्हें डर होता है कि इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन शरीर को सही मात्रा में कैलोरी की भी जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि अगर आप रोटी और चावल खाना छोड़ देते हैं, तो इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

विज्ञापन

मांसपेशियों को होता है नुकसान

शरीर को अगर प्रार्यप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट नहीं मिलता है, तो इससे मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। कार्बोहाइड्रेट की कमी शरीर में एनर्जी को कम करता है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी होती है। ये एथलीटों या नियमित शारीरिक गतिविधियां करने वाले लोगों के लिए खास कर के नुकसानदेह हो सकता है।

विज्ञापन

एनर्जी की कमी

चावल या रोटी खाना छोड़ने से एनर्जी के लेवल में कमी आती है। कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी से भरपूर रखने के लिए जरूरी होते हैं। इनके बिना, थकान, सुस्ती और एनर्जी कम हो सकती है, जिसके कारण आपको अपने रूटीन को फॉलो करने में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं

चावल या रोटी खाना छोड़ने से डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि कब्ज, पेट फूलना और आतों से जूड़ी बीमारियां। फाइबर युक्त साबुत अनाज को अचानक छोड़ देने से आंत के हेल्दी बैक्टीरिया अनबैलेंस हो सकते है। इसके कारण शरीर में अन्य फूड्स को पचाने में समस्या आती है और पोषक तत्व सही तरीके से अवशोषित नहीं हो पाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ