Health Tips: गर्मियों में लंबे समय तक मोजे पहनना सही या नहीं? जानें इसके नुकसान

Health Tips: अगर आप भी गर्मियों के मौसम में लंबे समय तक सॉक्स पहने रहते हैं, तो ये आपके पैरो के लिए कई तरह की समस्या पैदा कर सकती है। इससे बचने के लिए लिए आप सॉक्स खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: गर्मी हो या सर्दी शूज के साथ मोजे पहना एक आम बात है, क्योंकि यह पसीना सोखने के साथ ही शू और पैरों के बीच के फ्रिक्शन को भी कम करता है। हालांकि गर्मियों में दिनभर मोजे पहने रहना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सर्दी हो या गर्मी बड़े हो या छोटे बच्चे सभी दिन भर मोजे जरूर पहना हैं। स्कूल जाना हो तो मोजे पहनना ऑफिस जाना हो तो भी मोजे पहनना है। हालांकि बच्चे तो तीन-चार घंटे के लिए ही मौजे पहनते हैं, लेकिन बड़े सुबह से लेकर रात तक मोजे पहने रहते हैं। लंबे समय तक मौजे पहने रहना भी आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

विज्ञापन

पैरों की स्किन हो सकती है समस्या

आज के समय में कई तरह के मोजे बाजारों में मिलते है, जो कई बार आपकी स्किन को खराब कर देती है। वहीं कुछ लोग कॉटन के मोजे नहीं पहनते हैं और सस्ते मोजे पहनने से ये पसीने को सोखता नहीं है बल्कि और बढ़ देता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में लगातार मोजे पहने रहने से पैरों से पसीना निकलने लगता है। जूते के अंदर फंगल इंफेक्शन होने की समस्या बढ़ जाती है और पैरों की त्वचा खराब होने लगती है। ऐसे में आपको मोजे की क्वालिटी पर खास ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

वेरिकोज

ज्यादा टाइट मोजे पहनने से वेरिकोज वेंस की समस्या बढ़ सकती है। जिन्हें ये  बीमारी पहले से है, उन्हें मोजे पहनते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।

विज्ञापन

फंगल इंफेक्शन

अगर आप लंबे समय तक या पूरे दिन जूते के साथ या फिर खाली सॉक्स पहने रहते हैं, तो इससे आपको कई तरह की समस्या हो सकती है जिसमें से एक फंगल इंफेक्शन भी है, जो पैरों में सर्द गर्म की वजह से होती है। कई लोग सस्ते और खराब क्वालिटी के मोजे पहनते हैं, जिसके कारण ये समस्या और भी बढ़ सकती है। ऐसे मौसम में अगर लगातार मोजे पहनकर रहने से पैरों में पसीना आता है। नमी बढ़ने से फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके कारण कई बार आपके पैर और त्वचा पूरी तरह खराब हो सकती है।

एडीमा

कई बार जब हम लंबे समय तक सॉक्स पहनकर रहते हैं तो शरीर के किसी हिस्से में लिक्विड जमा हो जाता है, जिसके कारण सूजन बढ़ सकती है, जो एडीमा का लक्षणों में से एक होता है। काफी देर तक एक ही पोजिशन में बैठे रहने से पैर सुन्न हो जाते हैं और ये समस्या ज्यादा देर तक मोजे पहनने से भी हो सकती है। इसके लिए आप ये ध्यान रखे की ज्यादा देर तक सॉक्स न पहने या फिर पैरों आराम देने के लिए हफ्ते में कुछ ही दिन सॉक्स पहने।

विज्ञापन

मोजे खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

मोजे खरीदते कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे कि आपका सॉक्स कॉटन का हो, क्यों कि आजकल ब्रेथेबल मोजे भी आने लगे हैं और ये आपके पैरों की समस्या को और भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको अच्छे और कॉटन सॉक्स इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ