Health Tips: अगर आपको खाना बनाना पसंद है और आप अपनी सब्जियां, मीट और चीज को काटने के लिए लकड़ी के कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इस बात की बहुत संभावना है कि आपने इससे जुड़ी कई तरह की बातें तो जरूर सुनी या देखी होंगी, जिसमें इसे लेकर चेतावनी दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन कटिंग या चॉपिंग बोर्ड को साफ करना आसान नहीं होता है और ये हजारों वायरस का घर बन जाते हैं जिनसे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
रील में आया सामने
एस्थेटिक नर्स प्रैक्टिशनर और कंटेंट क्रिएटर मिरांडा विल्सन की एक इंस्टाग्राम रील में सामने आया कि कटिंग बोर्ड में टॉयलेट सीट की तुलना में 200 गुना अधिक बैक्टीरिया होते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं। इस वीडियो में उन्होंने चेतावनी भी दी की इसका इस्तेमाल करना गंभीर बीमारियों कारण बन सकता है, इसलिए आप इसे फेंक ही दें तो अच्छा है।
ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
चॉपिंग बोर्ड से होने वाले नुकसान
चॉपिंग बोर्ड के गंदे होने के कारण कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसके कारण सैल्मोनेला बैक्टीरियल इंफेक्शन, पेट की समस्याएं, ई कोलाई और लिस्टेरिया बैक्टीरिया भी चॉपिंग बोर्ड से ही फैलता है। गंदे चॉपिंग बोर्ड के इस्तेमाल से प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए आपको गंदे चॉपिंग बोर्ड के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
1. सब्जी, फल, मीट या किसी अन्य चीजों को काटने के लिए साफ सर्फेस का इस्तेमाल करें।
2. चॉपिंग बोर्ड के इस्तेमाल के बाद उसे गर्म पानी और साबुन से धो लें।
3. चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के बाद धूप में या फिर किसी साफ कपड़े से सुखा लें।
4. सब्जी या फल काटने के बाद चॉपिंग बोर्ड को ज्यादातर सुखा ही रखें, क्योंकि गीले बोर्ड पर बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं।
ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
2 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines