क्या इन 3 तरीकों से बढ़ सकती है आपकी उम्र? जानें क्या कहते हैं सद्गुरु
Author: Shivani Jha
2025-04-11 10:00:56
हम वही खाते हैं जो हमे पसंद होता है। इसके साथ ही कई लोग ये भी ध्यान रखते हैं कि वह अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड को ही शामिल करें और लंबे समय तक हेल्दी रहें। सद्गुरु जग्गी वासुदेव इसे लेकर कहते हैं कि हल्दी खाना खाने के साथ-साथ हमे ये भी ध्यान रखना चाहिए की हम किस तरह खा रहे हैं। सही तरीके से खाने से शरीर का बैलेंस बना रहता है, आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं और साथ ही आपकी उम्र भी लंबी होती है। आइए जानते हैं कि किन-किन तरीकों से खाना आपके लिए हेल्दी हो सकता है?
फर्श पर पैर मोड़कर बैठना
योग संस्कृति का उल्लेख करते हुए, सद्गुरु कहते हैं कि फर्श पर पालथी मारकर बैठना और भोजन करना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आपके शरीर में एनर्जी बनी रहे और आप लंबे समय तक हेल्दी रहें।
ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अपने हाथों से खाएं
सद्गुरु कहते हैं कि जब आप भोजन को छूते नहीं हैं, तो आपको पता नहीं होता कि यह क्या है। अगर भोजन छूने लायक नहीं है, तो मुझे नहीं पता कि यह खाने लायक कैसे है। वह यह भी कहते हैं कि जब आप इसे महसूस करते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि क्या खाना है और क्या नहीं खाना है। और कांटे और चम्मच के साथ आपको नहीं पता कि इसका इस्तेमाल किसने किया है, कैसे किया है और किस लिए किया है। इसलिए ध्यान रखें कि जब भी खाएं अपने हाथों से खाएं।
खाने को 24 बार चबाएं
सद्गुरु के अनुसार, यदि आप खाने को चौबीस बार चबाते हैं, तो उस भोजन की जानकारी आपके सिस्टम में स्थापित हो जाती है और आपके शरीर की हर एक कोशिका यह निर्णय लेने में सक्षम हो जाएगी कि आपके लिए क्या सही है और क्या नहीं। जीभ के संदर्भ में नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए क्या सही ये चबाने के बाद ही आपको पता चलता है।
ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines