Health Tips: सोरायसिस एक पुरानी ऑटोइम्यून स्किन की बीमारी है, जो जो तेजी से त्वचा की कोशिका पर असर डालती है। जिससे पपड़ी, रेडनेस, सूजन और खुजली की समस्या होने लगती है। यह एक ओवरएक्टिव इम्यून सिस्टम के कारण होता है, जो त्वचा कोशिका ट्रिगर करता है। सोरायसिस का कोई इलाज नहीं है, इससे छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी बदलाव कर सकते हैं, जो इस बीमारी कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल कर सकते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सोरायसिस से बचने के लिए ब्लड फ्लो का सही रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि क्या चीजें आपको नहीं खानी है, जैसे कि रेड मीट नहीं खाना खा है और शराब पीने से बचना है। शराब पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसके अलावा धूम्रपान करने से भी बचें।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी महीने में दो बार आते हैं पीरियड्स? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
भरपूर पानी पिएं
शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने और त्वचा में नमी बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। डिहाइड्रेशन आपकी स्किन को रूखा पपड़ीदार बना सकता है और इसके कारण सोरायसिस की समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि हर रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। साथ ही हाइड्रेट रहने के लिए जूस या फिर अन्य हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो फैटी मछली (सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन), अलसी और अखरोट में पाया जाता है। में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सोरायसिस सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ओमेगा-3 का सेवन करने से त्वचा की जलन कम होती है। ऐसे में अगर आप रोज ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्दी रह सकती है।
विटामिन डी से भरपूर फूड
विटामिन डी इम्यून सिस्टम को एक्टिव करता है, जो स्किन को हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में फोर्टिफाइड डेयरी फूड, अंडे और मशरूम जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। सोरायसिस से पीड़ित लोगों में अक्सर विटामिन डी का लेवल कम होता है, इसलिए डाइट या सप्लीमेंट के माध्यम से इस पोषक तत्व की कमी को पूरा किया जा सकता है। इससे त्वचा की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 3 मसालों को करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
4 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
6 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
6 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
9 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
11 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
12 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
13 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines