Health Tips: लंबे समय तक हेल्दी रहने के लिए इन 3 बुरी आदतों को कहें अलविदा!

Health Tips: अगर आप अपने रुटीन में कुछ बुरी आदतों को शामिल करना छोड़ दें तो इससे आप लंबे समय तक हेल्दी और यंग नजर आ सकते हैं। इसके अलावा आप कई बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं और साथ ही आपकी स्किन भी लंबे समय तक हेल्दी नजर आ सकती है।

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन

खाली पेट कैफीन का सेवन

सुबह खाली पेट कॉफी या किसी भी तरह का कैफीन पीने से शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ सकता है, जिससे तनाव के कारण उम्र बढ़ने और कोलेजन टूटने की समस्या हो सकती है। इससे डिहाइड्रेशन और एसिडिटी हो सकती है और त्वचा के स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। पीएच लेवल को बैलेंस करने और हाइड्रेशन को बढ़ावा देने के लिए गर्म पानी और नींबू से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

विज्ञापन

नाश्ता न करना

कभी-कभी बिजी रुटीन के कारण लोग नाश्ता करना छोड़ देते हैं। हालांकि, नाश्ता छोड़ने से त्वचा और पूरे हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। नाश्ता मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और रात भर के फास्ट के बाद शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। कोलेजन को बढ़ावा देने और त्वचा को ढीले होने से बचाने के लिए नट्स, बेरीज और अंडे जैसे प्रोटीन युक्त और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूड का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

सुबह उठने पर पानी न पीना

सुबह उठते ही पानी पीने की आदत डालें। जागने के बाद पानी न पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे त्वचा पर बुरा असर पड़ता है, मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है और शरीर में टॉक्सिन का लेवल बढ़ सकता है। पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है, जिसके करण स्किन हेल्दी रहती है और आपका शरीर लंबे समय तक बीमारियों से दूर रह सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ