✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • Utility
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • मुंबई
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • Explainer
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • FIFA 2026
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
  • Assembly Election 2026
TrendingIran Israel WartmcWeatherPetrol Price

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / लाइफस्टाइल / Health Tips: सोते समय घुटनों के बीच तकिया देगा 3 करामाती फायदे, डॉ. दत्ता बोले आजमा कर देखें

Health Tips: सोते समय घुटनों के बीच तकिया देगा 3 करामाती फायदे, डॉ. दत्ता बोले-आजमा कर देखें

Health Tips: अगर आप सोते समय घुटनों के बीच तकिया रखकर सोते हैं, तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

Edited By: Shivani Jha | Updated: Jan 24, 2025 11:25
Health Tips

---विज्ञापन---

Health Tips: सोते समय अपने घुटनों के बीच तकिया रखने से रीढ़ की हड्डी का सही एलाइनमेंट होता है और पीठ के निचले हिस्से पर दबाव कम होता है। जब आप करवट लेकर सोते हैं, तो पैर का ऊपरी हिस्सा आगे की ओर खिसक जाता है और गद्दे पर टिका रहता है, जिससे रीढ़ की निचली हड्डी मुड़ सकती है।  गुरुग्राम एचओडी, इंटरनल मेडिसिन, पारस हेल्थ के  डॉ. आरआर दत्ता, ने कहा ये गलत एलाइनमेंट वाले हिस्से के आसपास की मांसपेशियों पर दबाव डालता है।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉ. दत्ता बताते हैं कि घुटनों के बीच तकिया रखने से आपके हिप्स और घुटने सही से एलाइनमेंट होते हैं और रीढ़ की हड्डी को नेचुरली हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह मांसपेशियों से जुड़ी समस्या को कम करता है और साइटिका को रोकने में मदद करता है। इससे पैरों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है और पैरों के हड्डियों को सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा आपको नींद अच्छी आती है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

घुटनों के बीच तकिया रखकर सोने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। पैरों के ऊपर उठाने और एलाइनमेंट करने से शरीर की निचली नसों के दबाव को रोककर  ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। तकिया शिरापरक दबाव को कम करने, सूजन को कम करने और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे नींद के दौरान असुविधा कम होती है। ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका

पैरों की सूजन होती है कम

अगर आप पैरों में सूजन से परेशान हैं तो घुटनों के बीच तकिया रखकर सोने से सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। जैसे कि अगर किसी के पैर में थकान के कारण सूजन है, वैरिकोज वेन्स की समस्या है फिर मांसपेशियों में सूजन है, तो आप रात को घुटनों के बीच तकिया रखकर सो सकते हैं। इससे आपको सुबह उठने पर बेहतर महसूस होगा। साथ ही ये पैरों में फ्यूट रिटेंशन को कम करती है।

पीठ का दर्द होता है कम

लंबे समय तक डेस्क पर काम करने से पीठ में दर्द रहने लगता है। साथ ही कई बार ये समस्या हड्डियों के कमजोर होने से भी हो जाती है। ऐसी स्थिति में पैरों के नीचे या घुटनों के बीच में तकिया लगा कर सोने से पीठ के दर्द से आराम मिलता है। साथ ही ये मांसपेशियों में पैदा हुए प्रेशर को भी कम करने का काम कर सकती है। ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 


Topics:

good health tipshealth tipslifestyle news

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.