Health Tips: लोग हर रोज अपने खाने में अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग तेलों को शामिल करते हैं, जो कई बार आपके शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होती है। इस तरह के तेल के सेवन से कोरोनरी धमनी रोग (SAD) का खतरा बढ़ जाता है ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें कोरोनरी धमनियों के भीतर प्लाक जम जाता है, जिससे हार्ट में ब्लड का फ्लो बाधित हो जाता है और हार्ट की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। ये बीमारी आपको लंबे समय तक परेशान कर सकती है। ऐसे आप इस समस्या और या अन्य बीमारियों से बचने के लिए आप जैतून के तेल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
क्या कहती है रिसर्च?
ब्रिस्टल लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, वालंटियर्स ने छह सप्ताह तक अध्ययन में भाग लिया और उन्हें यह नहीं पता था कि वे कौन-सा तेल पी रहे हैं और नमूनों और डेटा का विश्लेषण करने वाले विश्लेषकों को भी यह नहीं पता था कि कौन सा तेल इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉ. मुलेन ने कहा अध्ययन के परिणाम शानदार थे। वर्जिन जैतून के तेल और जैतून के तेल दोनों में केवल छह सप्ताह के बाद ही जरूरी ब हुए, कोरोनरी धमनी रोग बायोमार्कर स्कोर में 0.3 का बदलाव देखने को मिला। डाइट और अच्छे स्वास्थ्य के बीच संबंध को साबित करना बेहद मुश्किल है। बायोमार्कर प्रौद्योगिकी में यह नई सफलता इसे बदल रही थी। डॉ. मुलेन ने बताया कि कोरोनरी धमनी रोग (SAD) के लिए जैतून का तेल काफी फायदेमंद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी महीने में दो बार आते हैं पीरियड्स? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
जैतून के तेल के फायदे
हार्ट के लिए फायदेमंद- जैतून के तेल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें पॉलीफेनोल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर सही रहता है और ये हार्ट को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता है।
वजन रहता है कंट्रोल- जैतून के तेल में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए ये आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसे आप हर रोज आपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अल्जाइमर के खतरे को करता है कम- जैतून का तेल दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को अल्जाइमर की समस्या है, उनके लिए जैतून का तेल रामबाण इलाज साबित हो सकता है। ये आपकी याददाश्त को बढ़ाने में भी जैतून का तेल मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- 21 दिन तक लगातार केला और दूध खाने के होते हैं नुकसान! जानें क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
9 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
13 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines