Health Tips: हर रोज आपने खाने में करें इस तेल को शामिल, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट रहेंगे हेल्दी

Health Tips: अगर आप भी आपने खाने में अनहेल्दी तेल को शामिल करते हैं, तो इसकी जगह पर जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खाने से एक नहीं बल्कि कई बीमारियां दूर रहती है। साथ ही आपका कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: लोग हर रोज अपने खाने में अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग तेलों को शामिल करते हैं, जो कई बार आपके शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होती है। इस तरह के तेल के सेवन से कोरोनरी धमनी रोग (SAD) का खतरा बढ़ जाता है ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें कोरोनरी धमनियों के भीतर प्लाक जम जाता है, जिससे हार्ट में ब्लड का फ्लो बाधित हो जाता है और हार्ट की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। ये बीमारी आपको लंबे समय तक परेशान कर सकती है। ऐसे आप इस समस्या और या अन्य बीमारियों से बचने के लिए आप जैतून के तेल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या कहती है रिसर्च?

ब्रिस्टल लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, वालंटियर्स ने छह सप्ताह तक अध्ययन में भाग लिया और उन्हें यह नहीं पता था कि वे कौन-सा तेल पी रहे हैं और नमूनों और डेटा का विश्लेषण करने वाले विश्लेषकों को भी यह नहीं पता था कि कौन सा तेल इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉ. मुलेन ने कहा अध्ययन के परिणाम शानदार थे। वर्जिन जैतून के तेल और जैतून के तेल दोनों में केवल छह सप्ताह के बाद ही जरूरी ब हुए, कोरोनरी धमनी रोग बायोमार्कर स्कोर में 0.3 का बदलाव देखने को मिला। डाइट और अच्छे स्वास्थ्य के बीच संबंध को साबित करना बेहद मुश्किल है। बायोमार्कर प्रौद्योगिकी में यह नई सफलता इसे बदल रही थी। डॉ. मुलेन ने बताया कि कोरोनरी धमनी रोग (SAD) के लिए जैतून का तेल काफी फायदेमंद होता है, जो  कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

जैतून के तेल के फायदे

हार्ट के लिए फायदेमंद- जैतून के तेल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें पॉलीफेनोल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर सही रहता है और ये हार्ट को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

वजन रहता है कंट्रोल- जैतून के तेल में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए ये आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसे आप हर रोज आपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अल्जाइमर के खतरे को करता है कम- जैतून का तेल दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को अल्जाइमर की समस्या है, उनके लिए जैतून का तेल रामबाण इलाज साबित हो सकता है। ये आपकी याददाश्त को बढ़ाने में भी जैतून का तेल मदद कर सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ