Health Tips: देर रात खाना खाना किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं होता है। अगर आप हर रोज देर रात को डिनर करते हैं, इससे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। ये बात आज से ही नहीं बल्कि पुराने समय से ही कही जा रही है कि जल्दी डिनर करने से आपका खाना समय से पचता है और आपका शरीर लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रात को जल्दी खाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप 6 बजे के बाद डिनर करते हैं तो इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
जब आप शाम को 6 बजे के बाद खाना खाते है, इससे आपके डाइजेशन सिस्टम पर दबाव पड़ता है। आप चाहें तो सुबह से लेकर सब कुछ खा सकते हैं, लेकिन शाम को 6 बजे के बाद न ही खाएं तो अच्छा माना जाता है। अगर आपको रात में भूख लगे तो आप सलाद, सूप या एग वाइट खा सकते हैं। रात को जब आप सोते है तो आपका डाइजेशन सिस्टम खाने को पचाने का काम करता है और अगर आप देर से खाना खाते हैं तो समय पर आपका खाना नहीं पचता है, जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
देर से डिनर करने के नुकसान
मेटाबॉलिज्म को होता है स्लो- देर रात खाना खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो काम करता है, जिसके कारण कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया में रुकावट पैदा होती है।
हार्ट की बीमारी का खतरा- देर रात डिनर करने से आपका वजन बढ़ सकता है, जिससे की आपके हार्ट को नुकसान पहुंच सकता है।
नींद से जुड़ी परेशानी- अगर आप हर रोज देर रात को खाना खाते हैं, तो आपका पेट भारी लगने लगता है और नींद नहीं आती है। इससे आपको नींद से जुड़ी कई तरह की समस्या हो सकती है।
वजन बढ़ने का खतरा- जब आप देर रात को खाना खाते हैं, तो आपके शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है, जो आपका वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।
डाइजेशन से जुड़ी समस्या- रात को देर से खाना खाने से डाइजेशन सिस्टम को आराम नहीं मिल पाता है। इस वजह से एसिडिटी, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- युवाओं में कैंसर का खतरा बढ़ने के क्या कारण? रिपोर्ट में खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
46 mins agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
5 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
18 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
22 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
23 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
23 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines