Health Tips: मार्च के महीने में बदलते मौसम के साथ-साथ बीमारियां भी लेकर आता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। इस दौरान आपको पेट से जुड़ी समस्याएं, सर्दी-जुकाम होना और वायरल फीवर आसानी से हो सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि इस दौरान हमें कौन सी सब्जियां खानी चाहिए। हरी सब्जियां नेचुरल इम्युनिटी बूस्टर का काम करती है। सब्जियों का हरा रंग क्लोरोफिल होता है, जो हीमोग्लोबिन के समान है। सब्जियां खून बनाने में मदद करती है, जिससे इम्युनिटी भी मजबूत रहती है। डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि हरी सब्जियों में जिंक, आयरन, विटामिन जैसे कई पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो कि इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
ब्रोकली
ब्रोकली देखने में फूल गोभी की तरह लगती है। इसमें विटामिन ए, के, सी, फोलेट और फाइबर से भरपूर होती । इसलिए ब्रोकली इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकती है। ब्रोकली को सब्जी, कच्ची, सूप, सलाद और अन्य तरीके से खा सकते हैं।
पालक
पालक में विटामिन सी, ए, जिंक, आयरन से भरपूर होता है। इसके अलावा ये एंटी ऑक्सिडेंट और बीटा कैरोटीन से भी भरपूर होता है। विटामिन सी और बीटा कैरोटीन दोनों ही हमें बीमारियों से दूर रखते हैं। पालक को उबालकर, सब्जी बनाकर, कच्चा और सलाद के रूप में खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
शिमला मिर्च
शिमला मिर्च फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। एक कप कटी हुई शिमला मिर्च 190 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो रोजाना विटामिन सी की जरूरत का तीन गुना से भी ज्यादा है।शिमला मिर्च का भी सब्जी के रूप में पुलाव के साथ सलाद के रूप में सेवन किया जा सकता है।
फूल गोभी
फूल गोभी में ज्यादा मात्रा में विटामिन सी, फोलेट, विटामिन के और फाइबर पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। फूलगोभी स्वाद में काफी अच्छा होता है। आप इसका सलाद, सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
टमाटर
टमाटर आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसे आप सलाद या चटनी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। टमाटर में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 hr agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
5 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
19 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
22 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
23 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines