गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इसका असर भी दिखाई देने लगा है। साथ ही मौसम विभाग की ओर से लू का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग घरों से बाहर आने से भी बचते हैं। गर्मी के दिनों में राहत पाने के लिए लोग कोल्डड्रिंक्स, जूस, लस्सी, आइसक्रीम, कुल्फी आदि का सेवन करते हैं। इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है ताकि हम इस कड़कड़ाती गर्मी में भी राहत महसूस कर सकें और लू से बच सकें। खासकर के डायबिटीज के लिए खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि उन्हें बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। ये सोचकर कम पानी पीते और इससे आपको बचना चाहिए।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
सदर अस्पताल गुमला के डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि गर्मी से बचने के लिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि शरीर को हाइड्रेट रखें। जब भी धूप में घर से बाहर निकलें तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर निकलें। गर्मी के दिनों में ज्यादा एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए और अगर एक्सरसाइज करनी है तो हल्की-फुल्की करें। ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। ज्यादा से ज्यादा हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल
लू से कैसे बचें
1. हल्के रंग के कॉटन कपड़े पहने। बाहर निकलते समय पानी की बोतल, छाता, टोपी और गॉगल्स साथ रखें।
2. ताजे फल और सब्जियां खाएं, ओआरएस या होममेड ड्रिंक्स जैसे लस्सी, छाछ, लेमन वॉटर आदि का सेवन करें।
3. अगर आप धूप में बाहर निकल रहे हैं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
4. बच्चों, बुजुर्गों, और बीमार लोगों को लू से बचने के लिए खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे लोग घर से बाहर निकलने से बचे।
5. अपने शरीर के तापमान को कम करने के लिए ठंडे कंप्रेस या तौलिये का इस्तेमाल करें। साथ ही आप आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लू लगने के लक्षण
अगर गर्मी में आपके होंठ सूख रहे हो, मुंह में चिपचिपाहट हो, नाक से खून बह रहा हो, चक्कर आ रहे हो, कमजोरी महसूस हो रही हो, शरीर पर चकत्ते हो रहे हो, बुखार हो, बहुत ज्यादा गला सूख रहा हो, प्यास लग रही हो और ऐंठन हो रही हो, तो हो सकता है कि आपको लू लगी हैं। इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
10 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
12 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
14 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
15 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines